no entry for vehicles in patna gandhi maidan dak banglow and jp golambar voter adhikar yatra traffic police adivsory गांधी मैदान, डाकबंगला और जेपी गोलंबर की तरफ ना जाएं; वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ लें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गांधी मैदान, डाकबंगला और जेपी गोलंबर की तरफ ना जाएं; वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ लें

डाकबंगला पर वोट अधिकार यात्रा के आगमन के समय भट्टाचार्या, स्वामीनंदन, स्टेशन गोलम्बर एवं कोतवाली की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। किसी भी प्रकार के वाहनों को डाकबंगला की ओर आने की अनुमति नहीं होगी।

Mon, 1 Sep 2025 05:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
गांधी मैदान, डाकबंगला और जेपी गोलंबर की तरफ ना जाएं; वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी, पढ़ लें

पटना में वोटर अधिकार यात्रा के मद्देनजर गांधी मैदान की ओर जाने वाली सड़कों पर और गांधी मैदान के चारों ओर वाहन नहीं चलेंगे। सोमवार सुबह सात बजे से ही ऑटो और ई रिक्शा के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर निजी वाहनों को भी रोक दिया जाएगा। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी वाहन आ-जा सकेंगे। यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद सामान्य परिचालन शुरू किया जाएगा। उधर सुरक्षा को लेकर गांधी मैदान के चारों ओर पुलिस बल को लगाया गया है। वहीं, डाकबंगला, आयकर गोलंबर और हड़ताली मोड़ के पास पुलिस बल के अलावा व्रजवाहन, वाटर कैनन और दमकल की गाड़ियां तैनात रहेंगी।

सुबह 11 बजे गांधी मैदान से नेहरू पथ स्थित पटना उच्च न्यायालय के पास आंबेडकर मूर्ति के पास विपक्षी नेताओं का माल्यार्पण का कार्यक्रम है। गांधी मैदान से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डाकबंगला होते हुए आंबेडकर मूर्ति के पास प,हुंचने वाले हैं। वोटर अधिकार यात्रा में भीड़भाड़ के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे से ही गांधी मैदान के चारो तरफ ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। जंक्शन से गांधी मैदान की ओर भी ऑटो और ई-रिक्शा को जाने नहीं दिया जाएगा। कुर्जी की तरफ से आनेवाले वाहनों को गांधी मैदान की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर के प्यार में दीवानी भाभी ने पति को कमरे में बंद कर किया बड़ा कांड, अब फरार

उन्हें एकता भवन से डायवर्ट कर दिया जाएगा। रामगुलाम चौक से जेपी गोलम्बर की ओर जाने पर ही भी मनाही होगी। छज्जूबाग से गांधी मैदान की ओर जाने वाला मार्ग भी वाहनों लिए बंद रहेगा। वाहन चालक पुलिस लाइन के रास्ते गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे। मछुआ टोली से गांधी मैदान की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं, डाकबंगला पर वोट अधिकार यात्रा के आगमन के समय भट्टाचार्या, स्वामीनंदन, स्टेशन गोलम्बर एवं कोतवाली की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। किसी भी प्रकार के वाहनों को डाकबंगला की ओर आने की अनुमति नहीं होगी। 17 अगस्त से विभिन्न जिलों से गुजर रही यात्रा एक सितंबर को पटना पहुंचेगी। वोटर यात्रा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे।

गांधी मैदान के आसपास के कई स्कूल बंद रहेंगे

वोटर अधिकार यात्रा को लेकर पटना के गांधी मैदान में सोमवार को आयोजित होने वाले मार्च के कारण गांधी मैदान के आसपास के स्कूल बंद रहेंगे। वोटर अधिकारी यात्रा के गांधी मैदान से लेकर डाकबंगला चौराहे तक पैदल मार्च के रूप में निकाली जाएगी। इस दौरान बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए कई स्कूलों ने रविवार को ही स्कूल को बंद रखने की सूचना सोशल मीडिया ग्रुप पर अभिभावकों को भेज दी। गांधी मैदान स्थित संत जेवियर्स, क्राइस्ट चर्च डायोसेसन स्कूल, संत जोसेफ बांकीपुर ने पहले ही स्कूल बंद रखने की सूचना दे दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में गणपति पूजा पंडाल में फायरिंग, विधायक और उनके पति बाल-बाल बचे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।