bhabhi killed her devar after he was not ready to stay together in patna phulwarisharif पटना में देवर के प्यार में दीवानी भाभी ने पति को कमरे में बंद कर किया बड़ा कांड, अब फरार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में देवर के प्यार में दीवानी भाभी ने पति को कमरे में बंद कर किया बड़ा कांड, अब फरार

आरोपित शबनम पहले से ही रिजवान को अपने साथ रखना चाहती थी। शादी से पूर्व एक बार रिजवान के साथ आत्महत्या की कोशिश भी की थी। परिजनों का कहना है कि रिजवान साथ रहने से इनकार कर रहा था, इसी से नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया।

Mon, 1 Sep 2025 06:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
पटना में देवर के प्यार में दीवानी भाभी ने पति को कमरे में बंद कर किया बड़ा कांड, अब फरार

पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के भुसौला दानापुर में शनिवार की रात पारिवारिक विवाद में 24 वर्षीय रिजवान कुरैशी की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक की भाभी पर ही लगा है। बताया जाता है कि घर के पहले तल्ले पर स्थिति कमरे में सोए देवर पर भाभी ने चापड़ से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गई।आरोप है कि रिजवान अपने घर के कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान संझले भाई शाहबाज कुरैशी की पत्नी शबनम ने उस पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी। सुबह बड़ी भाभी देवर को जगाने गई।

उन्होंने कमरे के बाहर से आवाज दी पर कोई सुगबुगाहट नहीं होने पर अंदर गईं। लाइट जलाया तो रिजवान का खून से लथपथ शव पड़ा था। कमरे में अंदर का दृश्य देखकर वह चिल्लाने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फुलवारीश थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे व एफएसएल टीम को बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की वजह परिवारिक विवाद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब तक सताएगी गर्मी, वज्रपात का येलो अलर्ट भी; पटना में कैसा रहेगा मौसम

देवर को साथ रखना चाहती थी महिला

परिजनों ने बताया कि रिजवान की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। फिलहाल उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। आरोपित शबनम पहले से ही रिजवान को अपने साथ रखना चाहती थी। शादी से पूर्व एक बार रिजवान के साथ आत्महत्या की कोशिश भी की थी। परिजनों का कहना है कि रिजवान साथ रहने से इनकार कर रहा था, इसी से नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया। देवर को मौत के घाट उतारने के पहले उसने अपने पति को कमरे बंद कर दिया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। रिजवान बिजली का काम करता था, वहीं आरोपित महिला का पति पशु व्यापारी है। रिजवान की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में गांधी मैदान, डाकबंगला की तरफ ना जाएं; ट्रैफिक एडवाजरी जारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।