fighting and firing in ganpati puja pandal sitamrahi bjp mla gayatri devi and her husband minor escape बिहार के सीतामढ़ी में गणपति पूजा पंडाल में जमकर मारपीट और फायरिंग, विधायक गायत्री देवी और उनके पति बाल-बाल बचे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के सीतामढ़ी में गणपति पूजा पंडाल में जमकर मारपीट और फायरिंग, विधायक गायत्री देवी और उनके पति बाल-बाल बचे

उद्घाटन के बाद विधायक व पूर्व विधायक, पूजा समिति के सचिव प्रीतम कुमार प्यारे व अन्य लोगों के साथ पंडाल से बाहर आ रहे थे। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद फायरिंग करने वाले एवं उसके कुछ अन्य साथियों ने मिलकर प्रीतम की जमकर पिटाई कर दी।

Mon, 1 Sep 2025 06:04 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, एक संवाददाता, परिहार, सीतामढ़ी
share
बिहार के सीतामढ़ी में गणपति पूजा पंडाल में जमकर मारपीट और फायरिंग, विधायक गायत्री देवी और उनके पति बाल-बाल बचे

बिहार के सीतामढ़ी जिले में गणपित पूजा के दौरान पंडाल में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई है। इस घटना में परिहार की विधायक गायत्री देवी और उनके पति रामनरेश यादव बाल-बाल बच गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बाबा परिहार ठाकुर मंदिर परिसर में आयोजित गणपति पूजा उत्सव पंडाल में रविवार रात जमकर मारपीट हुई। वहीं बाद में फायरिंग की बात भी कही जा रही है। हालांकि पुलिस गोली चलने की घटना से इनकार कर रही है। इधर, मारपीट के बाद पूजा पंडाल में अफरा तफरी माहौल कायम हो गया। यह घटना विधायक गायत्री देवी एवं उनके पति पूर्व विधायक रामनरेश यादव के मौजूदगी में हुई। इस घटना में दोनों बाल-बाल बच गए।

बताया जा रहा है कि रविवार की शाम किसी बात को लेकर पूजा समिति के कुछ सदस्यों एवं अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ था। उस समय मामला को किसी तरह शांत करा लिया गया था। रात में विधायक गायत्री देवी एवं उनके पति पूर्व विधायक रामनरेश यादव पूजा पंडाल में आयोजित जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे। उद्घाटन के बाद विधायक व पूर्व विधायक, पूजा समिति के सचिव प्रीतम कुमार प्यारे व अन्य लोगों के साथ पंडाल से बाहर आ रहे थे। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद फायरिंग करने वाले एवं उसके कुछ अन्य साथियों ने मिलकर प्रीतम की जमकर पिटाई कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर के प्यार में दीवानी भाभी ने पति को कमरे में बंद कर किया बड़ा कांड, अब फरार

जिससे प्रीतम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया गया है कि बीच बचाव करने के दौरान पूर्व विधायक रामनरेश यादव को भी हल्की चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पूर्व विधायक राम नरेश यादव ने बताया कि घटना को बाहरी लोगों द्वारा अंजाम दिया गया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही परिहार और बेल थाना मौके पर पहुंची। वहीं सूचना पर एसडीपीओ 2 आशीष आनंद सीएचसी पहुंचकर विधायक व पूर्व विधायक से मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि गोली चलने की पुष्टि नही हुई है। पूजा समिति के सदस्यों व बाहरी लोगों के बीच मारपीट में एक जख्मी हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थिति नियंत्रण में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में गांधी मैदान, डाकबंगला की तरफ ना जाएं; ट्रैफिक एडवाजरी जारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।