Nitish one ministers demand to another minister RJD MLA Bhai Virendra taunted नीतीश के एक मंत्री ने दूसरे मंत्री से कर दी यह मांग, RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने चुटकी ले ली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के एक मंत्री ने दूसरे मंत्री से कर दी यह मांग, RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने चुटकी ले ली

विधानसभा में उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा से जमीन के नेचर की समीक्षा की मांग की। इस पर भाई वीरेंद्र ने उठकर कहा कि ऐसा नहीं देखा कि एक मंत्री दूसरे मंत्री से कोई आग्रह करे।

Mon, 9 Feb 2026 01:22 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश के एक मंत्री ने दूसरे मंत्री से कर दी यह मांग, RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने चुटकी ले ली

बिहार विधासभा में बजट सत्र के दौरान नीतीश सरकार के एक मंत्री ने दूसरे मंत्री के सामने अपनी मांग रखी तो राजद विधायक ने चुटकी ले ली। उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा से राज्य की भू संपदा के नेचर की समीक्षा कर उचित निर्णय लेने की मांग रखी तो राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि ऐसा कभी नहीं देखा कि एक मंत्री दूसरे मंत्री से गुहार लगाए।

विधानसभा के अंदर कार्यवाही के दौरान उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से जमीन के नेचर में बदलाव की मांग की। कहा कई नदियों की धारा बदलने के बाद जमीन की प्रकृति बदल गई है। इसके अलावा नदियों के किनारे भी बड़ी मात्रा में जमीन निकली है। लेकिन नियमानुसार इनपर कुछ नहीं किया जा सकता क्योंकि इनकी प्रकृति के कारण इनका हस्तांतरण भी नहीं हो सकता। ऐसे में पुराने प्रावधान पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। इससे उद्योग के विकास के लिए जमीन मिलने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि कई जगह नदी ने अपनी धारा मोड़ ली है। वहां पर बांध बन जाने से जमीन खाली हो गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी का पुतला फूंका, आक्रोश; पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल

दिलीप जायसावाल ने कहा कि इन जमीनों का नेचर खंगाल कर कोई निर्णय लेने की आवश्यकता है। बिहार की ऐसी सभी जमीनों के नेचर की समीक्षा जल संसाधन मंत्री के साथ बैठकर की जाए। जमीन मिलने से उद्योग लगाने के लिए अच्छा जमीन मिलने में आसानी होगी। इन जमीनों पर विकास के अन्य कार्य भी हो सकते हैं।

उसके बाद स्पीकर प्रेम कुमार ने बोचहां विधायक बेबी कुमारी को मौका दिया पर राजद के विधायक भाई वीरेंद्र बीच में बोलने लगे। कहा कि कई बार सदन का सदस्य रहा और अभी भी हूं। लेकिन, ऐसा कभी नहीं देखा कि एक माननीय मंत्री दूसरे मंत्री से आग्रह कर रहे हैं। विधायक ऐसा करते हैं तो चलेगा। यह व्यवहार सदन की गरीमा के अनुरूप नहीं है। इस पर दिलीप जायसवाल और भाई वीरेंद्र के बीच कुछ नोकझोंक होने लगी। सम्राट चौधरी ने बीच बचाव करके मामले को संभाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधानसभा में बहस के लिए 1 विधायक पर 1 मिनट का समय; BJP, JDU, LJP को फिर भी घाटा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।