Samrat Chaudhary Effigy burned, protest march Pappu Yadav arrest sparks political uproar in Bihar सम्राट चौधरी का पुतला फूंका, आक्रोश मार्च; पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासी बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट चौधरी का पुतला फूंका, आक्रोश मार्च; पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासी बवाल

नेताओं का कहना है कि पप्पू यादव को इंसाफ मांगने और सच बोलने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। यह सरकार सच बोलने वाले और इंसाफ माने वाले लोगों को डरा धमका कर चुप करने का प्रयास कर रही है।

Mon, 9 Feb 2026 10:08 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सम्राट चौधरी का पुतला फूंका, आक्रोश मार्च; पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासी बवाल

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मामले में गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया गया है। उनकी गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा है। पप्पु यादव के समर्थन में कांग्रेस और युवा क्रांति नामक संगठन के द्वारा रविवार को जन आक्रोश मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस कमेटी जहानाबाद के कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर के नेतृत्व में हॉस्पिटल मोड़ से अरवल मोड़ तक जन आक्रोश मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं नेताओं ने नीट छात्रा एवं पप्पू यादव के समर्थन में भारी संख्या में लोग जुट गए और एकत्रित होकर गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इस आंदोलन का अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सभा ने भी अपना समर्थन दिया।

इस दौरान नेताओं का कहना है कि पप्पू यादव को इंसाफ मांगने और सच बोलने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। यह सरकार सच बोलने वाले और इंसाफ माने वाले लोगों को डरा धमका कर चुप करने का प्रयास कर रही है। चुनाव से पहले यही सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे। सम्राट चौधरी ने कहा था कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों और गलत करने एवं गलत करने वाले लोगों को भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा एवं सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। लेकिन यह सरकार आज गलत करने वाले लोगों को बचा रही है। नीट छात्रा के साथ जिस तरह से उसकी हत्या की गयी उस अपराधी के खिलाफ सरकार आज तक समुचित कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

नेता ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी जहानाबाद सरकार से मांग करती है कि जल्द से जल्द छात्रा को इंसाफ दिया जाए एवं पप्पू यादव को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी बाध्य होकर सड़क से सदन तक न्याय की लड़ाई लड़ेगी। वहीं युवक क्रांति के अध्यक्ष सेवक संजय कुमार यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव का कसूर इतना है कि नीट की पढ़ाई कर रही एक बेटी के साथ हुए जघन्य अन्याय के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर आवाज बना रहे थे। यह आवाज सिर्फ एक बेटी की नहीं है, बल्कि पूरे बिहार की बेटियों को उन नरभक्षियों से बचाने की है जो डॉक्टर, नेता, पदाधिकारी और माफिया के रूप में व्यवस्था के भीतर बैठकर बेटियों को अपना शिकार बनाते हैं। इस बेटी के साथ पहले निर्ममता से दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई, और उसके बाद उसी बेटी के चरित्र पर सवाल खड़े कर दिए गए। सिर्फ इसलिए कि असली दोषी को बचाया जा सके।

संजय यादव ने लोकतंत्र की आवाज सम्मानित सांसद पप्पू यादव को जल्द से जल्द सरकार रिहा करें। सरकार चाहे जितना दबाव बनाए, पुलिस चाहे जितनी धमकियां दे, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। जरूरत पड़ी तो हम इससे भी बड़ी आंदोलन खड़ा करेंगे। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों में पूर्व जिला अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, प्रवीण शर्मा, नगर अध्यक्ष सरवर सलीम ,संजय यादव, प्रोफेसर संजीव शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्रिका प्रसाद मंडल,मनोज शर्मा, मोदनगंज प्रखंड अध्यक्ष अंबिका यादव, रुस्तम अंसारी, गौरी शंकर यादव, हेमंत कुमार, अजय शर्मा, सुनील कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, संतोष कुमार दास, कमलेश प्रसाद कुशवाहा , मृत्युंजय यादव, कालेश्वर यादव, रविंद्र यादव, दिगंबर यादव, अवधेश कुमार, दिलीप यादव ,अंबिका यादव, एवं जिला परिषद भाग 2 के प्रतिनिधि साधु यादव, राहुल चंद्रवंशी सत्येंद्र यादव चुन्नू यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।