Nitish Kumar son chemistry with CM Samrat Nishant revealed and shared his future plans नीतीश के बेटे की CM सम्राट के साथ केमिस्ट्री कैसी? निशांत ने खुद बताया, फ्यूचर प्लान भी शेयर किया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के बेटे की CM सम्राट के साथ केमिस्ट्री कैसी? निशांत ने खुद बताया, फ्यूचर प्लान भी शेयर किया

नीतीश कुमार के पुत्र निशांत को बिहार का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान और सीएम सम्राट चौधरी से रिश्तों को लेकर खुलकर बात की।

Fri, 8 May 2026 08:40 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नीतीश के बेटे की CM सम्राट के साथ केमिस्ट्री कैसी? निशांत ने खुद बताया, फ्यूचर प्लान भी शेयर किया

Samrat Nishant Chemistry: सम्राट कैबिनेट के विस्तार के बाद सिसायी गलियारे में चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम की कुर्सी छोड़कर मंत्री बनना पसंद किया। उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान और सीएम सम्राट चौधरी से रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव जब पहली बार मंत्री बने तो उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था।

पत्रकारों से बात करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि वे 2005 से सम्राट चौधरी को जानते हैं। उन्हें हमेशा से बड़े भाई के रूप में देखा है। उनके नेतृत्व में सरकार बनी है। पिताजी और उनके मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला है। इसका पूरा उपयोग करेंगे। सम्राट चौधरी के साथ पुरानी पहचान है, काम करने में सबकुछ ठीक रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने निशांत को दिया सफल राजनेता बनने का मंत्र, क्या बोले पापा- बेटे ने बताया

निशांत कुमार ने कहा है कि पिताजी ने जो काम किया है उसे आगे बढ़ाना है। जो उनसे छूट गया या बेहतर हो सकता है, उनसे मार्गदर्शन लेकर पूरा किया जाएगा। सरकार ने रोजगार देने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। सात निश्चचय 3 में रोजगार को लेकर काफी प्लान किया गया है। उन्हें पूरा किया जाएगा। महिलाओं को रोजगार के लिए आगे भी सहायता दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट सरकार में डिप्टी CM पद ठुकराने वाले निशांत अब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री

निशांत कुमार ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को भारी बहुमत से जिताया इसके लिए धन्यवाद। हम लोग राज्य की समृद्धि और जनता की सुख सुविधा के लिए मन से काम करेंगे। सरकार में जो भी जिम्मेदारी मिली है उन्हें सच्चाई और जिम्मेदारी से निभाएंगे। पांच साल में एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया। समृद्धि यात्रा में पिताजी ने जनता से जो भी वायदे किए उन्हें पूरा किया जाएगा। महिलाओं को रोजगार देने और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में तत्पर रहेंगे। जिन महिलाओं ने दस हजार की राशि लेकर सफलता पूर्वक रोजगार किया है उन्हें दो लाख रुपए की मदद देने की दिशा में काम शुरू हो गया है। जो महिलाएं बच गई हैं उन्हें भी राशि दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘चोर दरवाजे से’...निशांत की एंट्री से भड़कीं रोहिणी? नीतीश को भी लपेटा!

निशांत कुमार ने कहा कि सद्भाव यात्रा जारी रहेगा। इसकी शुरुआत पश्चिम चंपारण से हो गई है। कैबिनेट विस्तार को लेकर पटना आ गया। लेकिन, फिर से निकलेंगे। पार्टी का काम आगे बढ़ाएंगे। जदयू को जन जन तक ले जाएंगे। पिताजी ने 20 सालों में बिहार की जनता और देश के उत्थान के लिए जो भी काम किए हैं उन्हें आम आवाम तक लेकर जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।