Nitish kumar gave Nishant mantra of successful politician what father said son told everything नीतीश ने निशांत को दिया सफल राजनेता बनने का मंत्र, क्या बोले पापा- बेटे ने सब बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश ने निशांत को दिया सफल राजनेता बनने का मंत्र, क्या बोले पापा- बेटे ने सब बताया

निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान 20 वर्षों में जो काम किये हैं, उसी राह पर वे आगे बढ़ेंगे। समृद्धि यात्रा के दौरान किए सभी वायदों को पूरा भी करेंगे।

Fri, 8 May 2026 06:25 AMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
नीतीश ने निशांत को दिया सफल राजनेता बनने का मंत्र, क्या बोले पापा- बेटे ने सब बताया

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निशांत को आशीर्वाद दिया और कहा कि अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाओ और बढ़िया काम करो। यह जानकारी खुद निशांत ने जदयू दफ्तर में पत्रकारों को दी। वे गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद पहली बार जदयू दफ्तर पहुंचे थे। निशांत ने कहा कि वे अपने काम से जनता का प्रेम और सम्मान प्राप्त करेंगे। वे अपने पिता के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने जो कार्य शुरू किये हैं, उसे आगे लेकर जाएंगे और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। पिताजी ने कहा है कि जो जनता का काम करेगा वही सफल राजनेता बन पाएगा। निशांत कुमार को नई सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। वह अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।

निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान 20 वर्षों में जो काम किये हैं, उसी राह पर वे आगे बढ़ेंगे। समृद्धि यात्रा के दौरान किए सभी वायदों को पूरा भी करेंगे। एक सवाल पर कहा कि उनकी सरकार का फोकस नौकरी, रोजगार पर होगा। इसके अलावा उद्योग के विकास भी सरकार की प्राथमिकता में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट ने रखा होम, निशांत स्वास्थ्य मंत्री; विजय सिन्हा का विभाग बदला; पूरी सूची

उन्होंने बताया कि बेरोजग बड़ी कंपनियों को बिहार आमंत्रित किया जाएगा और नई इकाइयों को प्रोत्साहित किया जाएगा।इसके पहले जदयू दफ्तर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निशांत का भव्य स्वागत किया। उन्होंने निशांत को नई शुरुआत के लिए बधाई भी दी। निशांत ने एक-एक सबसे मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं निशांत...इंजीनियर से सीधे मंत्री नीतीश के लाल का पूरा शपथ देखिए

शपथ ग्रहण समारोह में जाने से पहले निशांत कुमार ने सात सर्कुलर रोड स्थित आवास में नीतीश कुमार से मुलाकात की और आशीर्वाद दिया। नीतीश जब समारोह के मंच पर पहुंचे तो उन्होंने निशांत के कंधे पर हाथ रखा और कुशलक्षेम पूछकर आवश्यक सलाह दी। निशांत न झुककर अपने पिता को प्रणाम किया। निशांत कुमार ने मंच पर अन्य कई नेताओं से भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जाकर भी उनसे बात की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो दिन की यात्रा में हवा निकली; निशांत के मंत्री बनने की अटकल पर RJD हो गई शुरू

गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट का विस्तार हुआ जिसमें 32 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। बिहार में अब मंत्रियों की संख्या 35 हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत एनडीए के सभी बड़े नेता इस समारोह के गवाह बने। निशांत कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार भी मौजूद थे। निशांत को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। निशांत कुमार जदयू नेता के दौर पर बिहार की सद्भाव यात्रा शुरू कर चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।