Nitish Kumar Sitamarhi Madhubani Punaura Dham visit before Amit Shah Bihar tour अमित शाह से पहले नीतीश का सीतामढ़ी दौरा, पुनौरा धाम में दर्शन करेंगे; मधुबनी भी जाएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अमित शाह से पहले नीतीश का सीतामढ़ी दौरा, पुनौरा धाम में दर्शन करेंगे; मधुबनी भी जाएंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मधुबनी और सीतामढ़ी जिले के दौरे पर रहेंगे। मधुबनी में वे विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। फिर सीतामढ़ी के पुनौरा धाम जाकर अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे।

Sat, 26 July 2025 08:28 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी/मधुबनी
share
अमित शाह से पहले नीतीश का सीतामढ़ी दौरा, पुनौरा धाम में दर्शन करेंगे; मधुबनी भी जाएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सीतामढ़ी दौरा होने जा रहा है। सीएम शुक्रवार को जिले के पुनौरा धाम पहुंचकर मां जानकी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही शाह के प्रस्तावित दौरे पुनौरा धाम में भव्य मंदिर के शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेंगे। शाह के 8 अगस्त को यहां आने का कार्यक्रम है। दूसरी ओर, सीएम नीतीश सीतामढ़ी के साथ मधुबनी भी जाएंगे। मधुबनी में वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार सुबह पटना से हेलिकॉप्टर के जरिए मधुबनी के लौकही में प्लस टू हाई स्कूल परिसर पहुंचेंगे। उनके 11 बजे बाद यहां पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से सड़क मार्ग से पूर्व मंत्री हरिबाबू की नवनिर्मित प्रतिमा स्थल पर जाएंगे। यहां प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रगति यात्रा के दौरान घोषित जिले की 5 प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुनौरा धाम न्यास समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव, मां जानकी मंदिर बनवाएगी सरकार

जिन परियोजनाओं का शिलान्यास होना है, उनमें पुरानी कमला एवं जीवछ कमला नदी का पुनर्जीविकरण, जयनगर शहीद चौक के पास रेलवे ओवरब्रिज और फुलहर में मां सीता और भगवान श्रीराम के प्रथम मिलन स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य शामिल है।

मधुबनी से सीतामढ़ी पहुंचेंगे नीतीश

सीएम नीतीश कुमार सवा 12 बजे मधुबनी से सीतामढ़ी के लिए रवाना हो जाएंग। फिर पुनौरा धाम पहुंच कर आगामी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। सीएम की मंदिर कमिटी, महंत और स्थानीय प्रशासन के साथ अहम बैठक होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुनौरा धाम सीता मंदिर के लिए 812 करोड़ का ग्लोबल टेंडर, कंपनियों के लिए मौका

पुनौरा धाम में 8 अगस्त को अयोध्या की तर्ज पर मां सीता के भव्य मंदिर का शिलान्यास होना है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री नीतीश भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। बता दें कि पिछले दिनों नीतीश कैबिनेट ने पुनौरा धाम में मंदिर निर्माण के लिए 880 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।