Global tender of Rs 812 crore issued for Punaura Dham Janaki Temple opportunity for domestic and foreign companies पुनौरा धाम जानकी मंदिर के लिए 812 करोड़ का ग्लोबल टेंडर जारी, देश-विदेश की कंपनियों के लिए मौका, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पुनौरा धाम जानकी मंदिर के लिए 812 करोड़ का ग्लोबल टेंडर जारी, देश-विदेश की कंपनियों के लिए मौका

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम स्थित मां जानकी मंदिर तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने 812 करोड़ का ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है। अब निविदा में देश-विदेश की कंपनियों को शामिल होने का मौका है। पिछली कैबिनेट मीटिंग में 882.87 करोड़ की मंजूरी दी गई थी।

Fri, 4 July 2025 03:49 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पुनौरा धाम जानकी मंदिर के लिए 812 करोड़ का ग्लोबल टेंडर जारी, देश-विदेश की कंपनियों के लिए मौका

बिहार के सीतामढ़ी में स्थित मां जानकी मंदिर तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया। शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक 812 करोड़ रुपये में तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के लिए ओपेन ग्लोबल टेंडर जारी किया गया है। जिसके बाद अब निविदा में देश और विदेश की बड़ी निर्माण कंपनियों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको बता दें पुनौरा धाम में प्रस्तावित सीता मंदिर का अगस्त में शिलान्यास किया जाएगा। मंदिर निर्माण और क्षेत्र के विकास के लिए एक विस्तृत योजना को नीतीश कैबिनेट ने मंजूरी दी है। जिसके लिए 882.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

नीतीश सरकार ने बीते साल नवंबर महीने में भी पुनौरा धाम में विकास कार्य के लिए 120 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। यह बजट क्षेत्र में पर्यटक सुविधाएं और बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करने को लेकर स्वीकृत हुआ था। इसके तहत 50 एकड़ से ज्यादा की भूमि को अधिग्रहित किया जाना था। इससे पहले खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां जानकी के मंदिर के डिजाइन की कुछ तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं। उन्होंने इस मंदिर को बिहार के लिए गौरव बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीता मंदिर का अगस्त में होगा शिलान्यास, नीतीश कैबिनेट से 882 करोड़ रुपये मंजूर
ये भी पढ़ें:पुनौरा धाम न्यास समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव, मां जानकी मंदिर बनवाएगी सरकार
ये भी पढ़ें:अयोध्या से पुनौरा धाम तक रेल लाइन डबल होगी, नीतीश ने मोदी का जताया आभार

आपको बता दें अयोध्या की तर्ज पर पुनौराधाम को विकसित किया जा रहा है। माता सीता का जन्मस्थल होने की वजह से पुनौराधाम का खास धार्मिक महत्व है। अयोध्या के राम मंदिर और पुनौराधाम के सीता मंदिर का सीधा संपर्क है। पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर के आसपास पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।