Punaura Dham Trust 9 members committee formed chief secretary chairman govt to build Janaki Temple पुनौरा धाम न्यास समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव, कुल 9 सदस्य; जानकी मंदिर बनवाएगी सरकार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पुनौरा धाम न्यास समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव, कुल 9 सदस्य; जानकी मंदिर बनवाएगी सरकार

बिहार सरकार ने पुनौरा धाम ट्रस्ट बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए मुख्य सचिव को इसका अध्यक्ष बनाया है। मां जानकी मंदिर का निर्माण सरकार करवाएगी। न्यास समिति में डीएम और डीडीसी से लेकर विभिन्न विभागों के सचिवों को भी सदस्य बनाया गया है।

Thu, 26 June 2025 06:22 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
पुनौरा धाम न्यास समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव, कुल 9 सदस्य; जानकी मंदिर बनवाएगी सरकार

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में जानकी मंदिर के बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। श्री जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम मंदिर न्यास समिति का अध्यक्ष बिहार के मुख्य सचिव को बनाया गया है। इस बोर्ड में कुल 9 सदस्य होंगे, जिनमें विकास आयुक्त से लेकर सीतामढ़ी के डीएम, डीडीसी और मठ के महंत को भी सदस्य बनाया गया है। माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम को राम जन्मभूमि अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यहां पर नया भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, जिसका काम बिहार सरकार की देखरेख में किया जाएगा।

सीतामढ़ी के श्री जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम मंदिर न्यास की 9 सदस्यीय समिति के पदेन अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। बिहार के विकास आयुक्त को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। सीतामढ़ी के डीएम इस समिति के सचिव, जबकि डीडीसी इसके कोषाध्यक्ष होंगे। पांच अन्य सदस्य के तौर पर पुनौराधाम मठ के महंत, पर्यटन, पथ निर्माण एवं नगर विकास विभाग के सचिव और तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को मनोनित किया गया है।

विधि विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई। इसके बाद गजट प्रकाशन भी कर दिया गया। न्यास समिति के बैंक खाते का संचालन सचिव और कोषाध्यक्ष के द्वारा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसा होगा सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर का डिजाइन, CM नीतीश ने शेयर की तस्वीरें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर पुनौरा धाम में प्रस्तावित मां जानकी मंदिर के डिजाइन की तस्वीरें साझा की थीं। सीएम ने कहा कि पुनौरा धाम में भव्य मंदिर का निर्माण जल्द पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है। यह पूरे बिहार के लोगों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।