If Nitish Kumar agrees for central minister post moral victory of Narendra Modi says Shivanand Tiwari केंद्र में मंत्री बनने को तैयार होते हैं नीतीश कुमार तो नरेंद्र मोदी की नैतिक जीत होगी: शिवानंद तिवारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

केंद्र में मंत्री बनने को तैयार होते हैं नीतीश कुमार तो नरेंद्र मोदी की नैतिक जीत होगी: शिवानंद तिवारी

बिहार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बागी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीस कुमार राज्यसभा सांसद बनने के बाद केंद्र में मंत्री बनने को तैयार होते हैं तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नैतिक जीत होगी।

Wed, 18 March 2026 10:34 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
केंद्र में मंत्री बनने को तैयार होते हैं नीतीश कुमार तो नरेंद्र मोदी की नैतिक जीत होगी: शिवानंद तिवारी

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने राज्यसभा जा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश अगर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं, तो एक तरह से यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नैतिक विजय मानी जाएगी। हालांकि, शिवानंद ने कहा नीतीश राज्यसभा सांसद बनने के बाद आगे क्या करने वाले हैं यह मुझे नहीं पता है लेकिन चर्चा है कि वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बन सकते हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से बागी हो चुके शिवानंद तिवारी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि नीतीश के केंद्र में मंत्री बनने की बात मुजे जंचती नहीं है। केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होना या न होना उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। लेकिन यदि ऐसा होता है तो यह मोदी की नैतिक जीत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के बाद बिहार का अगला सीएम सम्राट चौधरी होंगे? शिवानंद ने वजह भी बताई

शिवानंद ने कहा कि एक समय था जब नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी का चेहरा तक देखना नहीं चाहते थे। मोदी की वजह से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए रखा गया भोज तक रद्द कर दिया था। ऐसे में यदि वह आज मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनते हैं, तो पीएम के लिए इससे बड़ा गौरव और क्या हो सकता है।

'नीतीश ने मोदी को बिहार आने से रोका था'

शिवानंद तिवारी ने आगे कहा कि वह नीतीश कुमार के करीब रहकर काम कर चुके हैं। एक समय ऐसा भी था जब एनडीए गठबंधन के लिए बिहार के चुनाव प्रचार में नीतीश ने मोदी को आने नहीं दिया था। नीतीश कहा करते थे कि बिहार में एक मोदी पहले से मौजूद है (सुशील मोदी) दूसरे की यहां जरूरत नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:27 मार्च को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नीतीश कुमार का चुना जाना तय

'केंद्रीय मंत्री नहीं, नीतीश को एनडीए का संयोजक बनाएं मोदी'

आरजेडी से पहले जेडीयू में रह चुके शिवानंद तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने के बाद नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी, नीतीश को सचमुच सम्मान देना चाहते हैं, तो उन्हें केंद्रीय मंत्री नहीं बल्कि एनडीए का राष्ट्रीय संयोजक बनाएं। इससे नीतीश की गरिमा बनी रहेगी और गठबंधन की राजनीति में भी उनकी भूमिका रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आने वाले दिनों में नीतीश केंद्रीय मंत्री बनते हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी गुम हैं, तेजप्रताप छाया हुआ है.., शिवानंद तिवारी ने RJD नेता को फिर घेरा

बता दें कि शिवानंद तिवारी बिहार के कद्दावर समाजवादी नेता हैं। वह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते रहे हैं। आरजेडी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था। इससे पहले वे नीतीश की पार्टी जेडीयू में भी रहे। शिवानंद विधायक, बिहार सरकार में मंत्री और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार के बाद से वे लालू के बेटे तेजस्वी यादव पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।