Nitish Kumar placing hands on Samrat Choudhary Jama Khan shoulders in Kaimur सम्राट चौधरी और जमा खान के कंधों पर हाथ रख कैमूर में बोले नीतीश- बहुत आगे बढ़ेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट चौधरी और जमा खान के कंधों पर हाथ रख कैमूर में बोले नीतीश- बहुत आगे बढ़ेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को कैमूर जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां आयोजित जनसभा में नीतीश ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और स्थानीय विधायक एवं मंत्री जमा खान के कंधों पर हाथ रखा।

Tue, 24 March 2026 10:58 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, भभुआ
share
सम्राट चौधरी और जमा खान के कंधों पर हाथ रख कैमूर में बोले नीतीश- बहुत आगे बढ़ेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले के नौघरा में समृद्धि यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में अचानक भाषण रोक दिया। सीएम मंच पर मौजूद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान के पास पहुंच गए। नीतीश ने दोनों के कंधों पर हाथ रखा और बोले- आप दोनों बहुत आगे बढ़िएगा। इस दौरान डिप्टी सीएम जहां हाथ जोड़े खड़े दिखे, वहीं मंत्री जमा खान लोगों का अभिवादन कर करने लगे।

मुख्यमंत्री ने भीड़ में शामिल लोगों से पूछा- बोलिए, ठीक रहेगा ना। भीड़ से हां की आवाज आई। फिर मुख्यमंत्री दोबारा माइक पर आए और कार्यक्रम को संबोधित करने लगे। दरअसल, नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं और अगले महीने बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। समृद्धि यात्रा के दौरान वे लगातार सम्राट और अन्य नेताओं के कंधे पर हाथ रख तवज्जो दे रहे हैं।

सीएम नीतीश ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में बढ़िया काम हो रहा है। केंद्र सरकार से भी मदद मिल रही है। प्रगति यात्रा के दौरान 9 योजनाओं की स्वीकृति मिली थी, जिस पर काम शुरू हो गया है। चैनपुर में कुहिरा लिंक नहर, मेडिकल कॉलेज, अधौरा में डिग्री कॉलेज, रामगढ़ में गंगाजल लाने, दुर्गावती जलाशय परियोजना के पानी को शुद्ध कर भभुआ एवं मोहनियां शहर में पेयजलापूर्ति करने, सोन नदी के पानी को लिफ्ट सिस्टम से अधौरा में पानी पहुंचाने, सड़क निर्माण सहित कई विकास योजनाओं पर काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैमूर के 850 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियां गठित की गई हैं। यह समिति पशुपालकों से दूध इकट्ठा कर डेयरी को आपूर्ति कर रही है। 147 गांवों में सुधा दूध का बिक्री केंद्र खोला जाएगा। कैमूर में आईटीआई कॉलेज, पारा मेडिकल, अस्पताल भवन, कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, मुंडेश्वरी मंदिर में कई सुविधाएं मुहैया कराई गई। पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया। कैमूर जिले में यह सब नहीं था। क्योंकि पहले वालों ने कुछ किया ही नहीं था। अधौरा जैसे क्षेत्र में नेटवर्क की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

कैमूर में 161 योजनाओं का उद्घाटन और 43 का शिलान्यास

समृद्धि यात्रा पर मंगलवार को आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूरवासियों को 209.1162155 करोड़ की लागत वाली 204 विकास योजनाओं की सौगात दी। सरकार द्वारा संचालित इन योजनाओं के क्रियान्वयन से जिले का विकास होगा। आमलोगों को सड़क, सिंचाई, शिक्षा, चिकित्सा व अन्य सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त होगा।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर में 46.877085 करोड़ की लागत वाली 43 योजनाओं का किया शिलान्यास तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 162.2391305 करोड़ से तैयार 161 योजनाओं का रिमोट दबाकर नौघरा से उद्घाटन किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने सम्राट को CM के तौर पर पेश किया? बोले विजय चौधरी- यह उनकी पुरानी आदत है

नए उद्योग स्थापित होंगे, पुरानी चीनी मिल चालू होंगी

सीएम ने कहा कि बिहार में नए उद्योग स्थापित होंगे और पुरानी चीनी मिल को चालू किया जाएगा। मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 तक हर घर में बिजली पहुंचा दी गई। अब 125 यूनिट घरेलू बिजली खपत पर बिल माफ कर दिया गया है। बिहार के 10 लाख लोगों को नौकरी दे दी गई। 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था। लेकिन, 40 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। अब एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने पर काम किया जा रहा है। सभी वर्ग के लोगों को काम मिल रहा है।

(रिपोर्ट- कार्यालय संवाददाता, भभुआ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के मंच पर नजर आए विजय सिन्हा, सीएम ने सम्राट को इधर से उधर किया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।