Samrat Choudhary keeps home allocates other Ministry Department Portfolio to BJP JDU LJP HAM RLM Cabinet Ministers List Samrat Ministers Department List: सीएम ने रखा होम, निशांत स्वास्थ्य मंत्री; विजय सिन्हा का बदला विभाग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Samrat Ministers Department List: सीएम ने रखा होम, निशांत स्वास्थ्य मंत्री; विजय सिन्हा का बदला विभाग

Bihar Govt Samrat Cabinet Ministers Department List: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। सम्राट ने गृह विभाग अपने पास रखा है। पहली बार मंत्री बने निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है।

Thu, 7 May 2026 09:56 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Samrat Ministers Department List: सीएम ने रखा होम, निशांत स्वास्थ्य मंत्री; विजय सिन्हा का बदला विभाग

Bihar Govt Samrat Cabinet Ministers Department List: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट विस्तार के बाद बिहार सरकार के सभी मंत्रियों के बीच मंत्रालयों और विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने गृह विभाग अपने पास रखा है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार मंत्री बनने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे विजय कुमार सिन्हा का विभाग बदल दिया गया है। अब विजय सिन्हा कृषि मंत्रालय के मंत्री बनाए गए हैं। पिछली कैबिनेट में उनके पास राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी थी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल अब राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री होंगे। वह पहले भी यह विभाग संभाल चुके हैं।

दोनों डिप्टी सीएम के पास कौन-से विभाग

सम्राट सरकार में जदयू कोटे से पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के पास जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव भी वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बने रहेंगे, हालांकि उनसे ऊर्जा विभाग ले लिया गया है। पहली बार मंत्री बने बुलो मंडल को नया ऊर्जा मंत्री बनाया गया है।

मिथिलेश तिवारी बिहार के नए शिक्षा मंत्री

जदयू कोटे के मंत्री सुनील कुमार का विभाग बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग भाजपा के पास चला गया है। मिथिलेश तिवारी बिहार के नए शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं। इसके बदले स्वास्थ्य विभाग जदयू को मिला है, जिसकी कमान निशांत को सौंपी गई है।

अशोक चौधरी का विभाग बदला, श्रेयसी सिंह नई उद्योग मंत्री

जदयू के वरीय मंत्री अशोक चौधरी का विभाग बदल दिया गया है। पिछली नीतीश कैबिनेट में उनके पास ग्रामीण कार्य विभाग था, अब सम्राट सरकार में उन्हें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया गया है। वहीं, बिहार में निवेश लाने की जिम्मेदारी अब भाजपा की युवा महिला मंत्री श्रेयसी सिंह के कंधों पर है। श्रेयसी को बिहार का नया उद्योग मंत्री बनाया गया है।

बिहार सरकार में किस पार्टी के किस मंत्री के पास कौन-सा विभाग, पूरी लिस्ट

नामपार्टीविभाग
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्रीभाजपा

सामान्य प्रशासन
गृह विभाग

मंत्रिमंडल सचिवालय
निगरानी

निर्वाचन

सिविल विमानन
सभी अनावंटित विभाग

विजय चौधरी, डिप्टी सीएमजदयू

जल संसाधन

संसदीय कार्य

बिजेंद्र यादव, डिप्टी सीएमजदयूवित्त एवं वाणिज्य कर
विजय सिन्हा, मंत्रीभाजपाकृषि विभाग
रामकृपाल यादव, मंत्रीभाजपासहकारिता विभाग
नीतीश मिश्रा, मंत्रीभाजपा

नगर विकास एवं आवास विभाग

सूचना प्रावैधिकी

केदार गुप्ता, मंत्रीभाजपापर्यटन
दिलीप जायसवाल, मंत्रीभाजपाराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
मिथिलेश तिवारी, मंत्रीभाजपाशिक्षा विभाग
रमा निषाद, मंत्रीभाजपापिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
प्रमोद चंद्रवंशी, मंत्रीभाजपा

खान एवं भूतत्व विभाग

कला एवं संस्कृति विभाग

लखेंद्र पासवान, मंत्रीभाजपाएससी, एसटी कल्याण विभाग
संजय सिंह टाइगर, मंत्रीभाजपा

उच्च शिक्षा विभाग

विधि विभाग

कुमार शैलेंद्र, मंत्रीभाजपापथ निर्माण विभाग
नंदकिशोर राम, मंत्रीभाजपाडेयरी, मतस्य, पशु संसाधन विभाग
रामचंद्र प्रसाद, मंत्रीभाजपापर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
अरुण शंकर प्रसाद, मंत्रीभाजपा

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास

श्रेयसी सिंह, मंत्रीभाजपा

उद्योग

खेल

श्रवण कुमार, मंत्रीजदयू

ग्रामीण विकास

सूचना एवं जनसंपर्क

निशांत कुमार, मंत्रीजदयूस्वास्थ्य विभाग
अशोक चौधरी, मंत्रीजदयूखाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
लेशी सिंह, मंत्रीजदयूभवन निर्माण विभाग
मदन सहनी, मंत्रीजदयूमद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग
सुनील कुमार, मंत्रीजदयूग्रामीण कार्य विभाग
जमा खान, मंत्रीजदयूअल्पसंख्यक कल्याण विभाग
शीला मंडल, मंत्रीजदयूविज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकि शिक्षा विभाग
रत्नेश सदा, मंत्रीजदयूआपदा प्रबंधन
भगवान कुशवाहा, मंत्रीजदयूयोजना एवं विकास विभाग
दामोदर रावत, मंत्रीजदयूपरिवहन विभाग
शैलेश- बुलो मंडल, मंत्रीजदयूऊर्जा विभाग
श्वेता गुप्ता, मंत्रीजदयूसमाज कल्याण विभाग
संजय पासवान, मंत्रीलोजपा-आरगन्ना उद्योग विभाग
संजय सिंह, मंत्रीलोजपा-आरलोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
संतोष सुमन, मंत्रीहमलघु जल संसाधन
दीपक प्रकाश, मंत्रीरालोमोपंचायती राज
,
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।