Nitish kumar and nishant poster outside jdu office in patna before bihar assembly elections विकास पुरुष का बेटा, बिहार का भविष्य.., JDU दफ्तर के बाहर नीतीश संग बेटे निशांत का पोस्टर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

विकास पुरुष का बेटा, बिहार का भविष्य.., JDU दफ्तर के बाहर नीतीश संग बेटे निशांत का पोस्टर

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की अटकलें काफी दिनों से हैं। हालांकि, अभी इसपर खुद नीतीश कुमार या फिर उनके बेटे निशांत ने स्पष्ट तौर से कुछ भी नहीं कहा है। जो पोस्टर लगे हैं उसमें निशांत कुमार को नीतीश की कार्यशैली का वारिश जरूर बताया गया है।

Tue, 26 Aug 2025 09:20 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
विकास पुरुष का बेटा, बिहार का भविष्य.., JDU दफ्तर के बाहर नीतीश संग बेटे निशांत का पोस्टर

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। अब पटना में नीतीश कुमार के बेटे निशांत के एक पोस्टर की काफी चर्चा हो रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के दफ्तर के बाहर लगे इस पोस्टर के जरिए यह मैसेज देने की कोशिश की गई है कि नीतीश कुमार की विरासत अब आगे निशांत संभालेंगे। यहां आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की अटकलें काफी दिनों से हैं। हालांकि, अभी इसपर खुद नीतीश कुमार या फिर उनके बेटे निशांत ने स्पष्ट तौर से कुछ भी नहीं कहा है। बहरहाल जदयू दफ्तर के बाहर जो पोस्टर लगे हैं उसमें निशांत कुमार को नीतीश की कार्यशैली का वारिश जरूर बताया गया है।

इस पोस्टर में लिखा गया है, 'ईमानदारी और जनसेवा की नई पीढ़ी। जनसेवा की विरासत अब आगे बढ़ेगी...विकास पुरुष का बेटा, बिहार का भविष्य- निशांत कुमार। जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और नीतीश कुमार जी की कार्यशैली के वारिस- निशांत कुमार।' हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब पटना में निशांत कुमार को लेकर पोस्टर लगाए गए हों। इससे पहले भी निशांत कुमार को लेकर कई पोस्टर बिहार चुनाव से पहले नजर आए। कुछ पोस्टरों के जरिए यह मांग की गई थी कि निशांत कुमार को अब राजनीति में आना चाहिए और जदयू में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: थोड़ी देर में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा, राहुल के साथ होंगी प्रियंका

निशांत कुमार अक्सर अपने पिता के कार्यों की तारीफ मीडिया में करते रहते हैं। इतना ही नहीं निशांत कुमार अपने पिता के कार्यों के बदले वोट भी मांगते हैं। जेडीयू दफ्तर के बाहर लगे नए पोस्टर को लेकर अब काफी चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर अभी सिर्फ अटकलें ही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बादलों का डेरा और दक्षिण में हवाएं, बिहार में 5 दिन तक बारिश के आसार कम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।