cloud in patna and storm in south less chance of rain in next five days bihar weather news Bihar Weather: पटना में बादलों का डेरा और दक्षिण में हवाएं, बिहार में 5 दिन तक बारिश के आसार कम; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: पटना में बादलों का डेरा और दक्षिण में हवाएं, बिहार में 5 दिन तक बारिश के आसार कम; मौसम का हाल

Bihar Weather: मंगलवार को बिहार के पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण मध्य भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी है। वह दक्षिण-पश्चिम भाग के एक-दो स्थानों पर बादल छाए रहने के आसार हैं।

Tue, 26 Aug 2025 05:31 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: पटना में बादलों का डेरा और दक्षिण में हवाएं, बिहार में 5 दिन तक बारिश के आसार कम; मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार में अगले चार-पांच दिनों के दौरान बारिश की गतिविधि में कमी आएगी। इस कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। वहीं मंगलवार को प्रदेश के पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण मध्य भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी है। वह दक्षिण-पश्चिम भाग के एक-दो स्थानों पर बादल छाए रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना सहित आठ जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। दरभंगा और सुपौल में बूंदाबांदी हुई। ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

पटना में आंशिक बादल छाये रहेंगे

पटना में मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं सोमवार को सुबह में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस कारण निचले इलाकों में जलजमाव जैसी स्थिति बन गई थी। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन न्यूनतम में 0.4 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 45 मिलीमीटर बारिश हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पितृपक्ष में ऑनलाइन पिंडदान से VHP और पंडा नाराज, सनातन धर्म पर कही यह बात

पटना के कई इलाकों में जलजमाव

सोमवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। कुछ ही घंटों की बरसात के बाद शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव से स्थिति नारकीय हो गई है। दर्जनो मोहल्ले जलदुर्ग में तब्दील हो गए हैं। पर्व के समय जलभराव की स्थिति से दानापुर नगर परिषद के कई मोहल्लों में तीज त्योहार का रंग फीका हो गया है।

शहर की पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना जंक्शन,गांधी मैदान, खेतान मार्केट, कदमकुआं, कंकड़बाग, राजीव नगर और गर्दनीबाग जैसी जगहों पर सड़कों और गलियों में सुबह में एक से दो फुट तक पानी भर गया। गांधी मैदान में भी कुछ देर तक पानी जमा हो गया, हालांकि वहां सुपर सकर मशीन और पंप लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाहन जलाए और कई के शीशे तोड़े; मंत्री की गाड़ी पर पथराव; पटना के अटल पथ पर बवाल

भागलपुर में कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 अगस्त तक भागलपुर जिले में एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है। आसमान में मेघ छाये रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री रहने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।