Nitish cabinet approves Sonpur International Airport first greenfield near Patna सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जमीन खरीद को मंजूरी, पटना में गंगा पार हवाई अड्डा बनाएगी सरकार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जमीन खरीद को मंजूरी, पटना में गंगा पार हवाई अड्डा बनाएगी सरकार

पटना के पास गंगा नदी के पार सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए नीतीश सरकार ने जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। 2030 तक इस एयरपोर्ट को तैयार करने का लक्ष्य है।

Fri, 20 Feb 2026 08:46 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जमीन खरीद को मंजूरी, पटना में गंगा पार हवाई अड्डा बनाएगी सरकार

बिहार की राजधानी पटना के पास पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का सपना साकार होने वाला है। नीतीश कैबिनेट ने सारण (छपरा) जिले के सोनपुर में नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के जमीन खरीद को मंजूरी दे दी है। पटना में गंगा नदी के पार इस हवाई अड्डा का निर्माण चार सालों में किया जाएगा। 2030 तक इसे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयरबस ए380 जैसे वाइड बॉडी विमान भी आसानी से लैंड और टेकऑफ कर सकेंगे।

सोनपुर एयरपोर्ट के लिए हाजीपुर और डुमरिया के बीच दरियापुर चंवर क्षेत्र में लगभग 4200 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई।

लंबा होगा रनवे, 1302 करोड़ का बजट मंजूर

सोनपुर एयरपोर्ट का रनवे पर्याप्त लंबा और आधुनिक होगा, ताकि यहां से हर तरह के विमानों का संचालन किया जा सकेगा। एयरपोर्ट की जमीन के लिए नीतीश कैबिनेट ने 1302 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1300 मीटर लंबा रनवे, नया टर्मिनल; मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट पर 72 करोड़ के टेंडर निकले

दरअसल, पिछले दिनों केंद्रीय बजट में सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद नीतीश सरकार ने इसके निर्माण को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की है। इसी क्रम में शुक्रवार को राज्य मंत्रिपरिषद ने इस पर अपनी सहमति प्रदान कर दी।

पटना के पास तीसरा एयरपोर्ट

पटना में अभी जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट है। यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है लेकिन रनवे छोटा होने की वजह से यहां से इंटरनेशनल विमानों का संचालन नहीं किया जा सकता है। इसके विस्तार की प्रक्रिया चल रही है।

वहीं, सरकार पटना के पास बिहटा में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट विकसित कर रही है। हालांकि, वो भी वायुसेना बेस पर मौजूद है, वह भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नहीं है। ये दोनों एयरपोर्ट गंगा नदी के दक्षिणी छोर पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट के लिए उठी यह मांग

अब सरकार सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण कराएगी। इस हवाई अड्डा को एकदम नए सिरे से नई जमीन पर बनाया जाएगा। ताकि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार इसमें रनवे, टर्मिनल समेत अन्य सुविधाओं को विकसित किया जा सकेगा।

सोनपुर एयरपोर्ट चालू होने के बाद पटना ही नहीं बल्कि हाजीपुर और छपरा समेत आसपास के अन्य क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। यह पटना के पास गंगा नदी के उत्तरी छोर पर स्थित होगा, जिससे तिरहुत, सारण क्षेत्र के उत्तरी जिलों के लोगों के भी काम आएगा।

विदेश जाने के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा

बिहार में अभी सिर्फ एक गया एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन होता है। वहां से भी थाईलैंड समेत कुछ देशों के लिए ही फ्लाइट मिलती है। अमेरिका, खाड़ी और यूरोपीय देशों में जाने के लिए बिहार से डायरेक्ट कोई फ्लाइट सुविधा नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Budget: बेगूसराय-गोपालगंज एयरपोर्ट चालू होंगे, 2 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा भी बनेंगे

अभी बिहार के लोगों को विदेश जाने के लिए राज्य से बाहर जाकर फ्लाइट पकड़नी पड़ती है। सोनपुर एयरपोर्ट चालू होने के बाद विभिन्न देशों के लिए विमान सेवा सीधे यहीं से मिलने लगेगी।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।