Muzaffarpur Airport tenders worth Rs 72 crore for 1300 meter long runway new terminal building 1300 मीटर लंबा रनवे, नया टर्मिनल भवन; मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट पर 72 करोड़ के टेंडर निकले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

1300 मीटर लंबा रनवे, नया टर्मिनल भवन; मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट पर 72 करोड़ के टेंडर निकले

मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट शुरू करने के लिए रनवे का विस्तार किया जाना है। इसके अलावा, नया टर्मिनल भवन एवं अन्य सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 72 करोड़ रुपये के टेंडर निकाले हैं।

Mon, 16 Feb 2026 09:44 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
1300 मीटर लंबा रनवे, नया टर्मिनल भवन; मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट पर 72 करोड़ के टेंडर निकले

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित पताही हवाई अड्डा को चालू करने की कवायद तेज हो गई है। मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट पर रनवे का विस्तार करने के साथ ही टर्मिनल भवन का भी निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए निविदा (टेंडर) फरवरी-मार्च में खुलने के बाद अप्रैल 2026 तक एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने इसके लिए दो अलग-अलग टेंडर निकाले हैं। इनकी लागत लगभग 72 करोड़ रुपये है।

मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट पर दो चरणों में काम होगा। पहले चरण में 28 करोड़ 58 लाख से टर्मिनल भवन, अग्निशमन केंद्र (फायर स्टेशन), एटीसी टावर, भूमिगत संप हाउस आदि बनाए जाएंगे। इसका टेंडर इसी महीने 27 फरवरी को खुलेगा।

वहीं, दूसरे चरण में 43 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से रनवे का विस्तार होगा। इसके साथ ही टैक्सी-वे, विमान के लिए पार्किंग स्थल, आपातकालीन सड़क, वाहन लेन, जल निकासी सहित अन्य निर्माण कार्य होंगे। इसकी निविदा अगले महीने यानी 27 मार्च को खुलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट के लिए उठी यह मांग

1300 मीटर लंबा होगा मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट का रनवे

मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 1300 मीटर होगी। यहां से छोटे 19 सीटर विमानों का परिचालन होगा। टर्मिनल भवन का निर्माण 1250 वर्ग मीटर में किया जाएगा। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर दो विमानों की पार्किंग की भी सुविधा होगी। मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के पास वर्तमान में 99.44 एकड़ जमीन उपलब्ध है। 2016 में राष्ट्रीय स्तर पर निबंधन होने के समय जमीन की जानकारी दी गई है।

बिहार का पांचवां एयरपोर्ट बन जाएगा मुजफ्फरपुर

बता दें कि मुजफ्फरपुर का पताही हवाई अड्डा करीब 5-6 दशक से बंद पड़ा है। बिहार में विमान सेवा का विस्तार करने की योजना के तहत इस एयरपोर्ट को फिर से शुरू किया जा रहा है। इस श्रेत्रीय संपर्कता योजना- उड़ान में भी शामिल किया गया। सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल मुजफ्फरपुर से देश के विभिन्न शहरों के लिए फ्लाइट उड़ना शुरू हो जाएगी। पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया के बाद मुजफ्फरपुर बिहार का पांचवां एयरपोर्ट बन जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Budget: बेगूसराय-गोपालगंज एयरपोर्ट चालू होंगे, 2 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा भी बनेंगे

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट चालू होने से पटना और दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्भरता कम होगी। इससे क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में हवाई सेवा का तेजी से विस्तार हो रहा है। मुजफ्फरपुर हवाई अड्डा के रनवे निर्माण के लिए टेंडर जारी होने से निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इससे जल्द ही मुजफ्फरपुर वासियों का अपने शहर से उड़ान भरने का सपना साकार होगा। साथ ही आसपास के जिलों के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

(पटना से हिन्दुस्तान प्रतिनिधि की रिपोर्ट)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट निर्माण को लेकर AAI का निरीक्षण, 12 एकड़ जमीन देगी सरकार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।