Nitish BSCC scheme in bad condition 46 thousand student got education loan against 97 thousand approvals 97 हजार छात्रों का लोन मंजूर पर 46 हजार को ही मिले, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का यह कैसा हाल?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

97 हजार छात्रों का लोन मंजूर पर 46 हजार को ही मिले, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का यह कैसा हाल?

शिक्षा ऋण नहीं मिलने से विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी परेशान हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं का संस्थान से नाम कटने का खतरा भी बढ़ गया है।

Fri, 24 April 2026 06:22 AMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
97 हजार छात्रों का लोन मंजूर पर 46 हजार को ही मिले, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का यह कैसा हाल?

Bihar Student Credit Card: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का हाल ठीक नहीं है। 2025-26 सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने 95 हजार 220 छात्र-छात्राओं को शिक्षा ऋण देने का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य से ज्यादा 97 हजार विद्यार्थियों का ऋण स्कीकृत हुआ पर 46 हजार को मिला है। 51 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को राशि मिलने का इंतजार है। सबसे अधिक पटना में 3536 विद्यार्थियों का शिक्षा ऋण लंबित है।

शिक्षा ऋण नहीं मिलने से विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी परेशान हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं का संस्थान से नाम कटने का खतरा भी बढ़ गया है। राशि आवंटन की कमी और जांच में देरी से ऋण की राशि समय पर नहीं जा रही है। छात्र-छात्राओं को शिक्षा ऋण की राशि चार-पांच माह पहले ही मिल जानी थी, लेकिन राशि आवंटन नहीं होने से देर हो रही है। शिक्षा वित्त निगम में प्रबंध निदेशक के पद भी काफी दिनों तक खाली रहने से भी राशि नहीं जा सकी। एक और कारण है कि डीआरसीसी (जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र) से आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के कागजात की जांच की जाती है। यहां से जांच होने के बाद थर्ड पार्टी (टीपी) से संस्थान में जाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन जांच करायी जाती है। इसके लिए टीपी को 60 दिनों का समय दिया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना IIT में रिसर्च पार्क, पुनपुन में फॉरेंसिक लेबोरेट्री;सम्राट कैबिनेट की मुहर

शिक्षा लोन अब ब्याज मुक्त

बीते विस चुनाव के पूर्व सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट योजना के तहत दिये जाने वाले शिक्षा लोन को ब्याज मुक्त कर दिया था। छात्रों को 4% ब्याज और छात्राओं, ट्रांसजेंडर, दिव्यांग छात्र-छात्राओं को एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने का प्रावधान था। सरकार द्वारा राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम शिक्षा ऋण संस्थानों को भेजी जाती है।

इन 10 जिलों में सबसे अधिक विद्यार्थियों का शिक्षा लोन लंबित

पटना 3536, मुजफ्फरपुर 3230, पूर्वी चंपारण 2439, समस्तीपुर 2313, वैशाली 2082, सीवान 2011, पश्चिम चंपारण 1940, गया 1912 बेगूसराय 1833, रोहतास 1804

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'सम्राट' सरकार का तोहफा, 86 लाख से ज्यादा लोगों को मिला सामाजिक सुरक्षा पेंशन

राज्य के विभिन्न जिलों में योजना का हाल

जिला, स्वीकृत, लोन मिला, लंबित मामले

अररिया- 1974 865 1109

अरवल- 809 381 428

औरंगाबाद- 2977 1547 1030

बांका- 1061 499 562

बेगूसराय- 3684 1851 1833

भागलपुर- 2203 911 1292

भोजपुर- 3616 1484 2132

बक्सर- 1607 805 802

दरभंगा- 2357 1200 1157

गया- 3983 2071 1912

गोपालगंज- 2433 1193 1240

जमुई- 1261 465 796

जहानाबाद- 1569 755 814

कैमूर- 2892 1091 1801

कटिहार- 1285 607 678

खगड़िया- 1524 808 716

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।