Nishant Kumar Sadbhav yatra heavy crowd to welcome him what he said see video निशांत में नीतीश की छवि? सद्भाव यात्रा उमड़ में रही भारी भीड़, मुजफ्फरपुर में क्या बोले- Video देखें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

निशांत में नीतीश की छवि? सद्भाव यात्रा उमड़ में रही भारी भीड़, मुजफ्फरपुर में क्या बोले- Video देखें

मुजफ्फरपुर में कांटी विधायक अजीत कुमार के नेतृत्व में निशांत कुमार के स्वागत में भारी भीड़ जुटी। जदयू विधायक ने कहा कि निशांत कुमार में लोग नीतीश कुमार की छवि देख रहे हैं।

Sun, 3 May 2026 06:34 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
निशांत में नीतीश की छवि? सद्भाव यात्रा उमड़ में रही भारी भीड़, मुजफ्फरपुर में क्या बोले- Video देखें

Nishant Kumar News: पूर्व सीएम और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने राजनीति में कदम रखते ही जदयू के कारकर्ताओं और आमजनों से कनेक्ट करने का अभियान शुरू कर दिया। रविवार को पूर्व नियोजित सद्भाव यात्रा के लिए निकल गए। रास्ते में जगह जगह उनके काफिले का भव्य स्वागत किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर में कांटी विधायक अजीत कुमार के नेतृत्व में निशांत कुमार के स्वागत में भारी भीड़ जुटी। जदयू विधायक ने कहा कि निशांत कुमार में लोग नीतीश कुमार की छवि देख रहे हैं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार भी मौजूद थे। निशांत कुमार स्वागत से काफी खुश दिखे और कांटी की जनता का आभार जताया।

निशांत कुमार के राजनैतिक करियर में रविवार यानि 3 मई 2026 की तारीख यादगार बन गई। जदयू ने उन्हें पटना प्रदेश कार्यालय से रथ से सद्भाव यात्रा पर रवाना किया। निशांत की यह पहली सियासी यात्रा है जिसकी शुरुआत वे महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण के बाल्मीकिनगर से कर रहे हैं। पटना से निकले निशांत कुमार का रास्ते में काफी स्वागत हो रहा है। हाजीपुर में जदयू कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूल बरसाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सद्भाव यात्रा पर निकले निशांत, पिता नीतीश से लिया आशीर्वाद; खास तस्वीरें देखिए
निशांत कुमार

मुजफ्फरपुर पहुंचते ही निशांत कुमार का समर्थकों का काफिला और भी बड़ा हो गया। कांटी में विधायक अजीत कुमार नें गाजे बाजे, शंख ध्वनि और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निशांत कुमार का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार आगे हम लोगों को नेतृत्व करेंगे। जनता उनमें नीतीश कुमार की छवि देखती है। निशांत कुमार के आने से पार्टी में एक गजब का उत्साह भर गया है। पार्टी और भी सशक्त होगी और हम लोग निशांत कुमार के हाथों को मजबूत करेंगे। नीतीश कुमार से सपने के अनुरूप बिहार बनाने की दिशा में सब लोग मिलकर काम करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 लाख नौकरी-रोजगार मिल गए, अब 1 करोड़ देंगे; निशांत भी करने लगे दावे-वादे

निशांत कुमार ने भी प्रेस से बात की। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है। कांटी की जनता का आभार है। पिताजी ने जो काम किया है उसे जन जन तक पहुंचाना है। जमीन स्तर के कार्यकर्ताओं के पास जाना है और उनकी बातें सुनकर ऊपर तक पहुंचान है। बापू की कर्मभूमि चंपारण से यात्रा शुरू हो रही है। पिताजी भी वहीं से करते थे। यात्रा के दौरान जदयू कार्यकर्ता जगह जगह नीतीश कुमार जिंदाबाद, निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना सरकार में कुर्सी, ना पार्टी में पद; नीतीश की JDU में निशांत के लिए कब, क्या?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।