nishant kumar meeting with jdu leaders umesh kushwaha reacts on bihar yatra JDU में मंथन पर मंथन कर रहे निशांत, बिहार में यात्रा पर कब निकलेंगे; उमेश कुशवाहा ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

JDU में मंथन पर मंथन कर रहे निशांत, बिहार में यात्रा पर कब निकलेंगे; उमेश कुशवाहा ने बताया

उमेश कुशवाहा ने कहा, ‘निशांत लगातार पार्टी कार्यालय में आ रहे हैं और पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। वो संगठन के कार्य को देख और समझ रहे हैं। इसी दौरान वो भागलपुर और पूर्णिया के जिलाध्यक्षों समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठ कर विचार-विमर्श करेंगे।'

Sun, 19 April 2026 11:02 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
JDU में मंथन पर मंथन कर रहे निशांत, बिहार में यात्रा पर कब निकलेंगे; उमेश कुशवाहा ने बताया

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को लेकर लगातार मंथन पर मंथन कर रहे हैं। जदयू में शामिल होने के बाद पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे निशांत रविवार को भी पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। आज पूर्णिया और भागलपुर के जिलाध्यक्षों समेत इन दोनों ही जिलों के अन्य पदाधिकारियों के साथ वो मंथन करेंगे। निशांत जल्द ही बिहार में यात्रा पर भी निकलने वाले हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने निशांत की यात्रा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उमेश कुशवाहा ने कहा, ‘निशांत लगातार पार्टी कार्यालय में आ रहे हैं और पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। वो संगठन के कार्य को देख और समझ रहे हैं। इसी दौरान वो भागलपुर और पूर्णिया के जिलाध्यक्षों समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठ कर विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान वो संगठन की स्थिति, उसकी रूपरेखा पर विचार करेंगे तथा आगे की रणनीति बनाएंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़की को बाल पकड़ घसीटा, जमीन पर पटका; बिहार में प्रेमी जोडे से खूब हैवानियत
ये भी पढ़ें:बिहार में मई से पहले ही लू का कहर, पछुआ हवाएं बनीं मुसीबत; आगे कैसा रहेगा मौसम

उमेश कुशवाहा से जब पूछा गया कि निशांत यात्रा पर कब निकलेंगे? तब उन्होंने कहा कि यात्रा के बारे में रोडमैप बन रहा है। सभी चीजें हो गई हैं। तारीख फाइनल होते ही मीडिया को सूचित किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले निशांत ने पटना में कार्यकर्ताओं से अपने पिता के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की थी। वे शनिवार को जदयू दफ्तर में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान पार्टी संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर गहन विचार विमर्श भी हुआ।

निशांत कुमार ने कहाथा था कि नीतीश कुमार के सुझाए गए रास्तों पर चलकर बिहार को विकास के शीर्ष पर पहुंचाना है। उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर बल दिया। इसके पहले जदयू कार्यालय पहुंचने पर निशांत कुमार का भव्य स्वागत किया गया था। निशांत कुमार के जदयू दफ्तर पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे। बैठक के दौरान विधानपरिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक संजय गांधी, विधायक चेतन आनंद, मांजरिक मृणाल, ऋतुराज कुमार, रुहेल रंजन, अनिल कुमार, नंदकिशोर कुशवाहा, प्रदेश महासचिव मनीष कुमार सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संसद भवन और राम मंदिर उड़ाने की साजिश, बिहार के सोहेल का कट्टरपंथियों से लिंक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।