misheave with couple girl dragged by hair in bihar jamui लड़की को बाल पकड़ घसीटा, जमीन पर पटका; बिहार में प्रेमी जोडे से खूब हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लड़की को बाल पकड़ घसीटा, जमीन पर पटका; बिहार में प्रेमी जोडे से खूब हैवानियत

प्रेमी जोड़ा पतनेश्वर मंदिर के समीप स्थित चर्चित पुरानी इमारत 52 कोठली 53 दरवाजा घूमने आया था। घूमते-घूमते दोनों जंगल की ओर निकल गए। जहां पहले से मौजूद कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। इसके बाद जो हुआ वह भीड़ की मानसिकता की खतरनाक तस्वीर पेश करता है।

Sun, 19 April 2026 10:17 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, बरहट, जमुई
share
लड़की को बाल पकड़ घसीटा, जमीन पर पटका; बिहार में प्रेमी जोडे से खूब हैवानियत

बिहार में प्रेमी जोड़े से हैवानियत हुई है। जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के पतनेश्वर पहाड़ स्थित कटौना जंगल के पास शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है।यहां कुछ लोगों द्वारा एक प्रेमी जोड़े के साथ सारी सीमाएं लांघ अभद्रता करने की बात सामने आई है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन भी सजग हो गई है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम नहीं करता है। प्रेमी जोड़ा पतनेश्वर मंदिर के समीप स्थित चर्चित पुरानी इमारत 52 कोठली 53 दरवाजा घूमने आया था।

घूमते-घूमते दोनों जंगल की ओर निकल गए। जहां पहले से मौजूद कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। इसके बाद जो हुआ वह भीड़ की मानसिकता की खतरनाक तस्वीर पेश करता है। वहां ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया। इस दौरान प्रेमी युवक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया जबकि युवती भीड़ के बीच फंस गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लड़की के बाल पकड़ कर उसे घसीटता है और फिर जमीन पर पटक देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मांगी मजदूरी तो मिली मौत! बिहार में मालिक ने युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी
ये भी पढ़ें:बिहार में मई से पहले ही लू का कहर, पछुआ हवाएं बनीं मुसीबत; आगे कैसा रहेगा मौसम

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवती के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग उसे बचाने की कोशिश भी कर रहे हैं। इस मामले को लेकर मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव गांगुली ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।13 सेकेंड के इस खौफनाक वीडियो ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। बहरहाल मलयुपर थाने की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पारिवारिक कलह में युवती ने खायी कीटनाशक दवा

इधर जमुई से सटे मुंगेर जिले के माताडीह गांव में शनिवार को घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर एक 24 वर्षीय युवती ने चूहा मारने की दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। X युवती की अपनी बड़ी बहन के साथ किसी बात को लेकर तीखी नोक-झोंक हुई थी। झगड़े के बाद गुस्से में आकर युवती ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मई से पहले ही लू का कहर, पछुआ हवाएं बनीं मुसीबत; आगे कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।