नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने ली JDU की सदस्यता, बोले- पापा ने 20 साल जो किया...
Nishant Joins JDU: निशांत ने कहा, ‘मैं एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी का ख्याल रखने की कोशिश करूंगा। मेरे पिता ने राज्यसभा जाने का निर्णय़ लिया है और मैं उसका सम्मान करता हूं। जनता औऱ पार्टी ने जो मुझपर विश्वास किया है मैं उसपर खरा उतरने की कोशिश करुंगा।’

निशांत कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ले ली है। पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में निशांत कुमार ने जदयू की सदस्यता ली है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने वहां मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित भी किया।
निशांत ने कहा, ‘मैं एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी का ख्याल रखने की कोशिश करूंगा। मेरे पिता ने राज्यसभा जाने का निर्णय़ लिया है और मैं उसका सम्मान करता हूं। जनता औऱ पार्टी ने जो मुझपर विश्वास किया है मैं उसपर खरा उतरने की कोशिश करुंगा। पापा ने जो 20 साल में किया उसें मैं जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा। मेरा पिताजी ने जो किया है वो सभी को याद रहेगा।’
निशांत कुमार ने अपने संबोधन में आगे कहा, ‘निशांत कुमार ने सबसे अनुरोध किया गया मेरे पापा पर आपलोग अपना विश्वास कायम रखिएगा। मैं पार्टी को और मजबूती प्रदान करने की कोशिश करूंगा। मैं लोगों के ह्रदय में जगह बनाने का प्रयास करूंगा। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में काम करूंगा।' उन्होंने कहा कि मैं एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी का ख्याल रखने की कोशिश करूंगा। निशांत कुमार ने कहा कि मेरे पाापा ने जो कुछ किया है उसपर पूरे देश और बिहार को गर्व है।
इससे पहले इस सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि आज के ऐतिहासिक मौके पर युग पुरुष और हमसभी के नेता नीतीश कुमार के पुत्र इंजीनियर निशांत कुमार जदयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सच तो यह है कि आज सदस्यता ग्रहण करना एक तकनीकि औपचारिकता मात्र है। निशांत कुमार की हर सांस में जदयू पार्टी बसी हुई है। लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं की बात सुनकर निशांत ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का फैसला किया है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने यह भी कहा कि निशांत कुमार पार्टी के भविष्य हैं।
जदयू कार्यकर्ता जश्न में डूबे
इससे पहले निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने को लेकर पटना में काफी हलचल रही। सदस्यता ग्रहण का यह कार्यक्रम वैसे तो दोपहर में ही होना था लेकिन पटना स्थित जदयू कार्यालय के बाहर काफी पहले से ही कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। निशांत कुमार के स्वागत में हाथी-ऊंट भी मौजूद थे। इसके अलावा पार्टी वर्कर वहां बैंड-बाजे के साथ पहुंचे थे। पार्टी वर्कर निशांत कुमार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर रहे थे और डांस भी कर रहे थे। निशांत कुमार के सदस्यता ग्रहण करते वक्त भी जोश से लबरेज कार्यकर्ता लगातार उनके समर्थन में नारेबाजी करते सुनाई दे रहे थे।




साइन इन