ninteen year old man rape 5 year old girl in purnia सबकी नजरों से बचा 5 साल की बच्ची को उठा ले गया, 19 साल के हैवान ने किया रेप, चीखने लगी तो छोड़ कर भागा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सबकी नजरों से बचा 5 साल की बच्ची को उठा ले गया, 19 साल के हैवान ने किया रेप, चीखने लगी तो छोड़ कर भागा

थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मामले में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एफएसएल की टीम बुलाकर घटनास्थल से सभी तरह के साक्ष्य इकट्ठा कर लिए गए हैं। पीड़ित बच्ची का कपड़ा एवं दूसरे सामान एफएसएल की टीम सुरक्षित ले गई है।

Tue, 10 June 2025 02:08 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, धमदाहा, पूर्णिया
share
सबकी नजरों से बचा 5 साल की बच्ची को उठा ले गया, 19 साल के हैवान ने किया रेप, चीखने लगी तो छोड़ कर भागा

बिहार के पूर्णिया जिले में 5 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। जिले के धमदाहा थानाक्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची से 19 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

परिजनों के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। युवक लोगों से नजर बचाकर बच्ची को गांव के एक स्कूल के पीछे बांसवाड़ी में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपी वहां से भाग निकला। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग ढूंढ़ते हुए घटनास्थल से बच्ची को लेकर घर आए। पहले तो पंचायत कर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया गया, परंतु बच्ची की परेशानी देखकर लोग पंचायत छोड़कर चले गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कोर्ट परिसर से चकमा देकर भागा रेप का आरोपी, मुंह ताकती रह गई पुलिस
ये भी पढ़ें:दूसरी शादी का विरोध कर रहा था साला, जीजा ने मार दी गोली; बिहार में कांड

पीड़िता की मां ने बताया कि उनके पति कमाने के लिए परदेस में हैं। इसलिए वह रात में बच्ची को लेकर अस्पताल नहीं आ सकी। घटना के बाद से बच्ची लगातार रो रही थी। सोमवार सुबह बच्ची को लेकर मां अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा पहुंची। चिकत्सिक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी गंभीर स्थिति देख चिकत्सिा महावद्यिालय पूर्णिया रेफर कर दिया है। चिकत्सिक का कहना है कि बच्ची की स्थिति गंभीर थी।

थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मामले में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एफएसएल की टीम बुलाकर घटनास्थल से सभी तरह के साक्ष्य इकट्ठा कर लिए गए हैं। पीड़ित बच्ची का कपड़ा एवं दूसरे सामान एफएसएल की टीम सुरक्षित ले गई है। बच्ची को राजकीय चिकत्सिा महावद्यिालय पूर्णिया में इलाज एवं चिकत्सिीय जांच के पश्चात सोमवार की शाम घर वापस भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही.., तेज प्रताप ने शेयर की पिता की तस्वीर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।