When the roads became shiny accidents increased 7 people died in 5 days in Araria सड़कें चकाचक हुई, तो बढ़ गए हादसे; अररिया में 5 दिन में 7 लोगों की मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सड़कें चकाचक हुई, तो बढ़ गए हादसे; अररिया में 5 दिन में 7 लोगों की मौत

अररिया जिले में सड़कें चकाचक हुई तो सड़क हादसों में इजाफा होने लगा है। बीते 5 दिनों में 7 लोगों की मौत हो गई। जिसमें ज्यादा तर बाइक सवार हैं। शनिवार को सड़क हादसे में 3 युवकों की जान चली गई। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sun, 15 June 2025 04:00 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, अररिया
share
सड़कें चकाचक हुई, तो बढ़ गए हादसे; अररिया में 5 दिन में 7 लोगों की मौत

अररिया जिले होकर गुजरने वाली वाली सड़कों को चकाचक होने से गाड़ियों ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। खासकर एनएच होकर गुजरने वाली गाड़ियों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी किये जाने से लगातार हादसे हो रहे हैं। निर्दोषों की जान जा रही है। शनिवार की शाम अररिया- फारबिसगंज एनएच पर सिमराहा ओवरब्रिज के पास हादसे में तीन युवकों की मौत जिले के लिए कोई नई घटना नहीं है। गुरूवार की देर रात ही कुर्साकांटा-कपरफोड़ा सड़क पर शंकरपुर मोड़ के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बैजू सिंह नाम 30 वर्षीय युवक की मौत हो चुकी है। वह हरिरा पंचायत के खजूरबाड़ी गांव का रहने वाला था।

गुरूवार की देर शाम ही फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा-सैफगंज सड़क मार्ग पर तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग तिलाय मेहता (75 वर्ष) की मौत हो गयी थी। वह पछियारी झिरुवा पंचायत के रामपुर वार्ड संख्या चार का रहने वाला था। इससे नौ जून को जोकीहाट प्रखंड महलगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर में सड़क पर सूख रहे मकई में फिसलने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी थी जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गये थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीवान में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, पटना से आ रहे 3 लोगों की दर्दनाक मौत
ये भी पढ़ें:कटिहार में हाईवा-टेम्पो की भीषण टक्कर; मां-बेटे की मौत, 5 शिक्षकों की हालत नाजुक

शनिवार को अररिया- फारबिसगंज फोरलेन पर पोठिया ओवर ब्रिज के पास बिरयानी दुकान संचालक और उनके दो स्टाफ की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद तीनों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रानीगंज क्षेत्र होकर गुजरने वाली सड़कों में एनएच 327 ई और एसएच 77 पर पर आये दिन सड़क दुर्घटना में लोग जान गवां रहे है। सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ती वाहन आपस में ही टकराकर असमय काल के गाल में समा रहे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता का शव लेकर यूपी से बिहार लौट रहा था बेटा, अमेठी में 5 की मौत

यूं तो चार चक्का वाहन से एक्का दुक्का ही सड़क हादसे होते है लेकिन बाइक सवार लगभग हर रोज सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे है। सड़कों पर चलने वाले लगभग बाइक सवार बिना हेलमेट के देखे जाते हैं। यातायात थाना के दारोगा सौरभ सिंह ने लोगों से यातायात नियमों को पालन करने की अपील की है ताकि कम से कम हादसे हो सके।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।