new zone will made in eighteen municipal corporation of bihar secretary wrote letter to dm बिहार के इन 18 नगर निगमों में नए अंचलों का होगा गठन, सचिव ने DM को लिखा खत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के इन 18 नगर निगमों में नए अंचलों का होगा गठन, सचिव ने DM को लिखा खत

नगर विकास एंव आवास विभाग ने अपने पत्र में कहा है कि निगम का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण नगर आयुक्त विभिन्न वार्डों में संचालित योजनाओं के कार्यान्वयन एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण नहीं कर पाते हैं। इसके कारण विभिन्न योजनाओं की गुणवत्ता एवं अन्य कार्य प्रभावित होते हैं।

Tue, 12 Aug 2025 05:46 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार के इन 18 नगर निगमों में नए अंचलों का होगा गठन, सचिव ने DM को लिखा खत

बिहार के 18 नगर निगमों में पटना की तरह अलग-अलग अंचलों का गठन किया जाएगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने इस बाबत संबंधित डेढ़ दर्जन जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने नालंदा, भोजपुर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुंगेर, गयाजी, पूर्णिया, कटिहार, सारण, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, भागलपुर और सहरसा के जिलाधिकारियों से अंचल गठन का प्रस्ताव तैयार कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

विभाग ने अपने पत्र में कहा है कि निगम का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण नगर आयुक्त विभिन्न वार्डों में संचालित योजनाओं के कार्यान्वयन एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण नहीं कर पाते हैं। इसके कारण विभिन्न योजनाओं की गुणवत्ता एवं अन्य कार्य प्रभावित होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि नगर निगम प्रशासन की विकेंद्रीकृत व्यवस्था की जाए। इसके लिए नगर निगम अंतर्गत विभिन्न अंचलों के गठन की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश, ठनका गिरने और तेज हवा के भी आसार

आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से अंचलों की संख्या तय की जाएगी

नगर निगमों में आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से अंचलों की संख्या तय की जाएगी। अलग-अलग अंचल बनने के बाद प्रत्येक अंचल के लिए कार्यपालक अभियंता, अभियंता समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। ये अंचलवार योजनाओं की निगरानी करेंगे। नगर आयुक्त इन अंचल में तैनात पदाधिकारियों की मदद से पूरे नगर निगम के कामकाज की निगरानी कर सकेंगे। वर्तमान में पटना नगर निगम में छह अंचल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना में टला हादसा
ये भी पढ़ें:लुटेरों के साथ उठा-पटक कर छीन ली पिस्टल, पटना में लूटपाट की बड़ी कोशिश नाकाम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।