New Vande Bharat Express Train for Bihar UP soon Railways planning route बिहार और यूपी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी, रूट पर मंथन कर रहा रेलवे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार और यूपी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी, रूट पर मंथन कर रहा रेलवे

उत्तर बिहार के लोगों को आने वाले दिनों में नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिल सकती है। रेलवे यूपी और बिहार के बीच नई सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके रूट को लेकर मंथन जारी है।

Fri, 17 April 2026 10:42 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
बिहार और यूपी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी, रूट पर मंथन कर रहा रेलवे

Vande Bharat Express Train: बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द शुरू की जा सकती है। इसके रूट को लेकर रेलवे के अधिकारी मंथन कर रहे हैं। यह ट्रेन उत्तर बिहार के प्रमुख शहर दरभंगा से चलाए जाने की योजना है, जो विभिन्न शहरों से गुजरते हुए यूपी के वाराणसी को जोड़ेगी। नई वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए दो संभावित रूट अभी तक सामने आए हैं। पहला इसे पटना होकर चलाया जाए। दूसरा, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होकर इसका संचालन किया जाए।

रेलवे के समस्तीपुर मंडल इस सेमी हाई स्पीड प्रीमियम ट्रेन की तैयारी में जुटा हुआ है। मंडल के अधिकारियों ने दोनों रूटों पर परिचालन के लिए समय सारणी बनाने पर मंथन शुरू कर दिया है। रेलवे के एक पदाधिकारी का कहना है कि नई वंदे भारत को दरभंगा से मुजफ्फरपुर पर रूट पर चलाए जाने की संभावना अधिक है, जो समस्तीपुर, हाजीपुर, छपरा, बलिया जैसे शहरों को जोड़ते हुए जाएगी। इस रूट पर ट्रेन के समय को लेकर चर्चा चल रही है।

दूसरा विकल्प, दरभंगा से समस्तीपुर होकर बरौनी, मोकामा, पटना होकर बनारस जाने का है। इस रूट पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, पटना रूट अधिक व्यस्त है और इस पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा है, तो नई वंदे भारत को इस मार्ग से चलाए जाने की संभावना कम नजर आ रही है। फिर भी रेलवे अधिकारी दोनों रूट पर टाइम टेबल बना रहे हैं। फिर उच्च अधिकारियों से विचार कर एक रूट फाइनल किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वंदे भारत से टकराए रिटायर्ड कर्मी की दर्दनाक मौत, पुल के नीचे सड़क पर बिखरा शव

मुजफ्फरपुर को मिल सकती है तीसरी वंदे भारत

अगर दरभंगा-वाराणसी नई ट्रेन को पहले वाले रूट से मंजूरी मिलती है, तो मुजफ्फरपुर से संचालित होने वाली यह तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। इससे पहले, दो वंदे भारत मुजफ्फरपुर से चल रही हैं।

गोरखपुर से पाटलिपुत्र वंदे भारत ट्रेन का परिचालन बेतिया, बापूधाम मोतिहारी होकर मुजफ्फरपुर के रास्ते किया जा रहा है। वही दूसरी, जोगबनी से दानापुर के बीच वंदे भारत ट्रेन भी मुजफ्फरपुर होकर चलाई जा रही है। मुजफ्फरपुर को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली यह दूसरी ट्रेन होगी।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने दिया था आश्वासन

पिछले साल जब रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार मुजफ्फरपुर आए थे, तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि यहां से बनारस के लिए एक वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होगा। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में दरभंगा से वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की तैयारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वीडियो:DDU से गया 176 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, वंदे भारत से तेज

काशी के लिए अभी ये ट्रेनें, लेकिन मांग ज्यादा

रेलवे के रिकॉर्ड के अनुसार, मधुबनी जिले के जयनगर रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन रोजाना बनारस के लिए चलती है, जो दरभंगा और मुजफ्फरपुर को जोड़ते हुए जाती है। काशी विश्वनाथ मंदिर की वजह से उत्तर बिहार के जिलों से वाराणसी तक के लिए ट्रेन की अधिक मांग है। ट्रेनों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानी होती है।

अगर दरभंगा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होता है तो बनारस का सफर कम समय में आरामदायक तरीके से पूरा हो सकेगा। साथ ही यात्रियों को अधिक सीटें भी मिलेंगी। वर्तमान में जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस और जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस है, जो मुजफ्फरपुर होकर वाराणसी तक रोजाना जाती हैं। इसके अतिरिक्त तीन और ट्रेनें हैं, जिनका परिचालन साप्ताहिक होता है।

(मुजफ्फरपुर से सोमनाथ सत्योम की रिपोर्ट)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार से गुजरेगी लेकिन रुकेगी नहीं, वंदे भारत स्लीपर का सीमांचल में ठहराव नहीं
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।