new route for auto and e rickshaw in every town of bihar transport department said बिहार के सभी शहरों में ऑटो-ई रिक्शा के नए रूट बनेंगे, अलग-अलग रंग और कोड भी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के सभी शहरों में ऑटो-ई रिक्शा के नए रूट बनेंगे, अलग-अलग रंग और कोड भी

रूट के हिसाब से ऑटो और ई-रिक्शा को लाल, पीला, नीला, हरा आदि रंग और कोड भी आवंटित किया जाएगा। जिस रूट पर अनुमति दी जाएगी, अनिवार्य रूप से उसी पर संबंधित वाहनों का परिचालन करना होगा। ऐसा नहीं होने पर ऑटो और ई-रिक्शा को जब्त किया जाएगा।

Sun, 11 Jan 2026 07:24 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार के सभी शहरों में ऑटो-ई रिक्शा के नए रूट बनेंगे, अलग-अलग रंग और कोड भी

बिहार के सभी जिलों में शहर की सड़कों पर बेतरतीब चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा का रूट तय होगा। शहर की किस सड़क पर कितने ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन हो, परिवहन विभाग ने इसे नये सिरे से निर्धारित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी समिति ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन को नियंत्रित करेगी। वहीं, प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में बनी समिति इस व्यवस्था की निगरानी करेगी। विभाग ने इस बाबत सूबे के सभी जिलाधिकारी व प्रमंडलीय आयुक्तों को निर्देश दिया है।

रूट के हिसाब से ऑटो और ई-रिक्शा को लाल, पीला, नीला, हरा आदि रंग और कोड भी आवंटित किया जाएगा। जिस रूट पर अनुमति दी जाएगी, अनिवार्य रूप से उसी पर संबंधित वाहनों का परिचालन करना होगा। ऐसा नहीं होने पर ऑटो और ई-रिक्शा को जब्त किया जाएगा। साथ ही चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से लेकर दक्षिण तक कोल्ड डे की चेतावनी,कब तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बिहार में अभी लगभग नौ लाख ऑटो और ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पटना सहित पूरे बिहार के शहरों में लग रहे जाम को देखते हुए परिवहन सचिव राज कुमार ने संबंधित विभागों के साथ बैठक की थी। इसमें सड़क सुरक्षा परिषद से जुड़े सभी विभागों के नोडल पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में शहर की सड़कों पर लग रहे जाम के पीछे ऑटो और ई-रिक्शा का अनियंत्रित तरीके से परिचालन को बड़ी वजह माना गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गले का हार, नथ-झुमके और बालियां सब ले गए, पटना में SDM के घर चोरी; मचा हड़कंप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।