Theft at sdm house in patna shashtrinagar thief run away with cash and jewellery गले का हार, नथ-झुमके और बालियां सब ले गए, पटना में SDM के घर चोरी; मचा हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गले का हार, नथ-झुमके और बालियां सब ले गए, पटना में SDM के घर चोरी; मचा हड़कंप

चोरी हुए सोने के जेवरात में गले का हार 1, टीका 1, सोने की नथ 1, झुमके 2, कान की बालियां (ईयररिंग्स) 2 सेट और हाथ के कंगन 1 जोड़ी शामिल हैं। वहीं चांदी के सामान में अंगूठियां 4, चांदी का तश्त (प्लेट) 1, चांदी की मछली 4 पीस और नकद 5 हजार रुपये की चोरी हुई है।

Sun, 11 Jan 2026 07:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
गले का हार, नथ-झुमके और बालियां सब ले गए, पटना में SDM के घर चोरी; मचा हड़कंप

पटना में शास्त्री नगर थाना के इंद्रपुरी में बदमाशों ने एसडीएम के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह वारदात रोड नंबर 4, इंद्रपुरी, जाकरिया स्ट्रीट स्थित आवास में हुई। मामले में एसडीएम की पत्नी फरहत जहां ने शास्त्री नगर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना शनिवार को प्रकाश में आई। आवेदन के अनुसार फरहत जहां 1 जनवरी की संध्या करीब 5:30 बजे अपने पूरे परिवार के साथ भांजी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली गई थीं। उस समय घर पूरी तरह बंद था।

7 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे जब वह परिवार के साथ लौटीं, तो देखा कि घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद था। इसके बाद बगल के रास्ते से प्रवेश किया गया, जहां साइड का दरवाजा टूटा हुआ पाया गया। घर के अंदर प्रवेश करने पर सामने वाले कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। कमरे में रखी अलमारी और लॉकर के ताले टूटे हुए थे। बदमाशों ने अलमारी और लॉकर में रखे सभी कीमती सामान चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में सोने, चांदी के जेवरात और नकद राशि शामिल है।

चोरी हुए सोने के जेवरात में गले का हार 1, टीका 1, सोने की नथ 1, झुमके 2, कान की बालियां (ईयररिंग्स) 2 सेट और हाथ के कंगन 1 जोड़ी शामिल हैं। वहीं चांदी के सामान में अंगूठियां 4, चांदी का तश्त (प्लेट) 1, चांदी की मछली 4 पीस और नकद 5 हजार रुपये की चोरी हुई है। फिलहाल शास्त्री नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि प्राथमिकी दर्ज होने के तीन दिन बाद भी पुलिस को अब तक किसी ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।