Neither the CM nor Samrat Chaudhary gives any importance to them Tejashwi got angry on Vijay Sinha allegation न मुख्यमंत्री, न सम्राट चौधरी, इनको कोई भाव नहीं देता है; विजय सिन्हा के आरोपों पर भड़के तेजस्वी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

न मुख्यमंत्री, न सम्राट चौधरी, इनको कोई भाव नहीं देता है; विजय सिन्हा के आरोपों पर भड़के तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि न मुख्यमंत्री, न सम्राट चौधरी उनको कोई भाव नहीं देता है। उन्हें खुद विश्वास नहीं हो रहा कि वो डिप्टी सीएम हो गए हैं। तेजस्वी ने कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों पर भी निशाना साधा।

Wed, 29 Jan 2025 08:07 PMsandeep हिन्दुस्तान
share
न मुख्यमंत्री, न सम्राट चौधरी, इनको कोई भाव नहीं देता है; विजय सिन्हा के आरोपों पर भड़के तेजस्वी

उपमुख्यंत्री विजय सिन्हा के तेजस्वी यादव के कार्यकाल के दौरान सड़क निर्माण के ठेके में 26 करोड़ रुपए के भुगतान में गड़बड़ी के आरोपों के बाद जुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विजय सिन्हा अज्ञानी व्यक्ति हैं। वो क्या बोलेंगे जिन्हें ना तो सम्राट चौधरी भाव देते हैं और ना ही मुख्यमंत्री भाव देते हैं, तो अधिकारी भी भाव नहीं देते है। उन्हें खुद विश्वास नहीं हो रहा कि वो डिप्टी सीएम हो गए हैं।

तेजस्वी ने कहा ये वही पराजय सिन्हा हैं जो 200 राउंड गोली चलने को मामूली घटना बताते हैं। मुझ पर आरोप नहीं लगाएंगे तो क्या अपने ससुर पर आरोप लगाएंगे। तेजस्वी यादव ने कहा आपस में होड़ मची है कि लालू यादव और तेजस्वी पर कौन कितना गाली देता है। विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी है, प्रदेश अध्यक्ष हैं, केंद्र के मंत्री अलग हैं। लेकिन समय आएगा, तो इन लोगों का भी भंडाफोड़ होगा। इन लोगों पर भी कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोई गोली चलाएगा, तो... मोकामा गोलीकांड पर अशोक चौधरी ने अनंत सिंह का किया बचाव

वहीं कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार तो हर मामले पर चुप्पी साधे हैं। बिहार में अपराध बढ़ रहा है। दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं। इनके केंद्रीय मंत्री तो अपराधियों के बचाव में आते हैं। राज्य के मंत्री तो खुद कहते है कि सरकार द्वारा पोषित हैं। अब आप खुद अंदाजा लगा लीजिए। 200 राउंड गोलियां चलना मामूली घटना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन सरकार के कारनामे खोजने लगे विजय सिन्हा, 26 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप
ये भी पढ़ें:तेजस्वी पर विजय सिन्हा के आरोप से RJD गर्म; कांग्रेस, जेडीयू का रिएक्शन जानें

आपको बता दें उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा था कि गया में तीन सड़कों के निर्माण में अनियमितता बरती गई है। गया से स्टोन चिप्स की खरीदारी कर झारखंड के पाकुड़ से उसे दिखाया गया। 26 करोड़ ठेकेदार को भुगतान किया गया। तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यकाल में यह अनियमितता हुई है। इस मामले में दोषी ठेकेदारों पर नियमानुसार मुकदमा भी किया जाएगा, और पैसे की वसूली भी की जाएगी। डिप्टी सीएम के इन आरोपों के बाद से आरजेडी और बीजेपी के बीच सियासी जंग तेज हो गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।