Political turmoil due to Vijay Sinhas allegations on Tejashwi RJD heated What Congress and JDU said तेजस्वी पर विजय सिन्हा के आरोप से सियासी भूचाल, RJD गर्म; क्या बोले कांग्रेस और JDU के नेता, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी पर विजय सिन्हा के आरोप से सियासी भूचाल, RJD गर्म; क्या बोले कांग्रेस और JDU के नेता

  • विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के पथ निर्माण मंत्री रहते 26 करोड़ 16 लाख का गलत भुगतान किया गया। इस पर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने पलटवार में कहा कि कार्रवाई करने से किसने रोका है। कांग्रेस ने सोलर लाइट खरीद की सीबीआई जांच की मांग की है।

Tue, 28 Jan 2025 06:16 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी पर विजय सिन्हा के आरोप से सियासी भूचाल, RJD गर्म; क्या बोले कांग्रेस और JDU के नेता

नीतीश सरकार के डिप्टी सीएम सह बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव के कार्यकाल में पथ निर्माण विभाग में करोड़ों का घपला किया गया। कहा है कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के पथ निर्माण मंत्री रहते 26 करोड़ 16 लाख का गलत भुगतान किया गया। उन्होंने इसी बहाने लालू यादव के मुख्यमंत्री रहते चारा घोटाले की याद दिला दी। विजय सिन्हा के आरोप राजद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एनडीए में शामिल जेडीयू ने विजय सिन्हा का समर्थन किया है तो कांग्रेस ने डबल इंजन सकरकार पर कई आरोप लगाए हैं।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जांच रिपोर्ट में यह तथ्य उभर कर सामने आया है कि जब तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम के साथ पथ निर्माण विभाग में मंत्री थे उस समय 26 करोड़ सोलह लाख की राशि का अवैध और गलत तरीके से पेमेंट कर दिया गया। लालू प्रसाद यादव में भ्रष्टाचार की जो मानसिकता है उस पर लगाम लगाने के बजाए सत्ता में बैठे लोगों के द्वारा उसी मानसिकता को संरक्षण दिया गया। कोई कितने भी बड़े पद पर हों, बचेंगे नहीं। सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 26 करोड़ के घोटाले से पर्दा उठा बोले डिप्टी CM - तेजस्वी के समय हुआ

इस पर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि कार्रवाई करने से किसने रोका है। जो दोषी है उसे जेल जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की सरकार सृजन घोटाले के मामले को डकार गई। शेल्टर होम मामले को डकार गए, तोंद वाले मूंछ वाले को पचा गए। बिहार में ट्रासफर पोस्टिंग का उद्योग चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देने को कुछ है नहीं, बनते हैं दानवीर; जीतनराम मांझी के बेटे का तेजस्वी पर तंज

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा है कि बिजली विभाग में बड़ा टेंडर हुआ उसमें करप्शन की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। पंचायती राज में 36 हजार का सोलर लाइट 86 हजार में खरीदा गया इसकी जांच कौन करेगा। यह मांग अर विजय कुमार सिन्हा करेंगे तो दोनो डिप्टी सीएम समेत नीतीश सरकार के तमाम मंत्री जेल के अंदर रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के रोजगार के दावे पर भड़के विजय सिन्हा, RJD के कल्चर पर बोला हमला

जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा है कि तेजस्वी यादव के शासन काल में पथ निर्माण विभाग में जिस प्रकार से पथों का निर्माण कराया गया वह बहुत खराब है। सरकार इस पूरे मामले को अपने स्तर से देख रही है। और जांच के बाद जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह सरकार अवश्य करेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।