Nehru and Modi are champions of their times Jitan Ram Manjhi said Our PM is like a saint नेहरू और मोदी अपने-अपने समय के चैंपियन; जीतनराम मांझी बोले- संत की तरह हैं हमारे पीएम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नेहरू और मोदी अपने-अपने समय के चैंपियन; जीतनराम मांझी बोले- संत की तरह हैं हमारे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले पीएम बनने पर केंद्रीय मंत्री और एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी ने कहा कि वो संत की तरह है। संकल्प लेकर काम करते हैं। इस मौके पर मांझी ने पंडित नेहरू और नरेंद्र मोदी को अपने-अपने समय का चैंपियन बताया।

Fri, 25 July 2025 07:19 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नेहरू और मोदी अपने-अपने समय के चैंपियन; जीतनराम मांझी बोले- संत की तरह हैं हमारे पीएम

एनडीए के सहयोगी केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतन मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले पीएम बनने पर एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संत की तरह है। वो सिर्फ देश की जनता के हित में सोचते हैं। कोई पारिवारिक हित नहीं है। आज की तारीख में भारत जापान को पछाड़ कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। नरेंद्र मोदी संकल्पित व्यक्ति है, संकल्प लेकर काम करते है। 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य लेकर चल हे हैं। इस दौरान उन्होने पंडित जवाहर लाल नेहरू और पीएम मोदी को अपने-अपने समय का चैंपियन बताया।

जीतनराम मांझी ने कहा कि पंडित नेहरू या फिर नरेंद्र मोदी दोनों ही अपने-अपने समय के चैंपियन हैं। जब देश को आजादी मिली थी, तब देश को कैसे रखना है, किस ढांचे में रखना है। ये तत्कालीन प्रधानमंत्र नेहरू ने तय किया था। हालांकि कुछ गलतियां की, जिसके चलते हम लोगों को काफी कुछ झेलना पड़ रहा है। फिर चाहे वो कश्मीर का मुद्दा हो, या फिर कोई और मुद्दा। अपने समय में उन्होने काफी काम किया। लेकिन कुछ काम थे, अगर उसमें सुधार होता तो आज समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। क्योंकि पंडित नेहरू के सामने इंदिरा गांधी थीं, उनके सामने राजीव गांधी थे। नरेंद्र मोदी ऐसे शख्स हैं, जो संत विधि में रहकर अपना काम कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीतनराम मांझी का मगही प्रेम, 8वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए नीतीश की दी सलाह
ये भी पढ़ें:हम चारा खाए, तुम भाईचारा खा जाओ; मांझी ने लालू-तेजस्वी की फोटो शेयर कर कसा तंज
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले एनडीए के नेताओं में घमासान, मांझी बोले- चिराग में समझदारी की कमी

जिसका लाभ भी मिल रहा है। आज अतंरिक्ष में भारतीय जा रहे हैं। चांद पर हमारा रॉकेट उतरा है। दुनिया से सभी राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों में सबसे पॉपुलर हैं। आतंकवाद को लेकर पूरी दुनिया को एकजुट कर रहे हैं। मांझी ने कहा कि जिस उम्र में वो काम कर रहे हैं, उससे नहीं लगता है कि कोई और भी ऐसा कर सकता है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं। अब जबकि वो भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं, तो हम आशा करते हैं कि उन्हें देश का नेतृत्व करने का और भी लंबा वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिले।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।