neet student dead case police raid at shabu girls hostel owner manist ranjan house पटना में नीट छात्रा की मौत: शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक के घर रेड; कई दस्तावेज जब्त, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में नीट छात्रा की मौत: शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक के घर रेड; कई दस्तावेज जब्त

पुलिस ने गांव पर रह रहे उसके परिजनों से पूछताछ की। मनीष अंतिम बार घर कब आया था और कहां-कहां गया था, इस बाबत जानकारी इकट्ठा की गई। पांच जनवरी को मनीष रंजन अपने गांव से पटना आया था। उसी दिन छात्रा भी ट्रेन से पटना आई थी।

Thu, 29 Jan 2026 06:20 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
पटना में नीट छात्रा की मौत: शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक के घर रेड; कई दस्तावेज जब्त

नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दरिंदगी मामले में बेऊर जेल में बंद शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मकान मालिक मनीष रंजन के पैतृक गांव पर एसआईटी ने बुधवार की अलसुबह छापेमारी की। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के खरका गांव पहुंची पुलिस ने उसके घर के एक-एक कमरे को खंगाला। पुलिस ने वहां से कई महत्वपूर्ण सामग्री भी जब्त की है।

पुलिस ने गांव पर रह रहे उसके परिजनों से पूछताछ की। मनीष अंतिम बार घर कब आया था और कहां-कहां गया था, इस बाबत जानकारी इकट्ठा की गई। पांच जनवरी को मनीष रंजन अपने गांव से पटना आया था। उसी दिन छात्रा भी ट्रेन से पटना आई थी। एसआईटी ने स्थानीय पुलिस से भी उसके बारे में जानकारी ली। पता चला कि मखदुमपुर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज है। वह पटना से अक्सर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 261 शहरों में कूड़े का पहाड़, कूड़ा संग्रहण योजना फेल; प्रदूषण फैला रहे

कई सफेदपोशों के साथ उसका उठना-बैठना भी था। इसके बारे में पुलिस ने पूरी जानकारी एकत्रित की है। इसके बाद उसके पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई। एसआईटी में शामिल अधिकारी लगभग चार घंटे तक उसके गांव रही और परिजनों से कई बिंदुओं पर लंबी पूछताछ की। छापे के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए। हालांकि तलाशी में क्या कुछ जब्त किया गया, इस बाबत एसआईटी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

अस्पताल संचालक से भी पुलिस ने की पूछताछ

एसआईटी ने राजेंद्रनगर स्थित प्रभात मेमोरियल के डॉक्टर से भी घटना और उसके इलाज के संबंध में पूछताछ की है। पुलिस ने छात्रा के उपचार से संबंधित जानकारी ली। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में उपचार में लापरवाही बरती गई। इस घटना में हॉस्टल संचालक और मालिक के साथ अस्पताल प्रबंधन की मिलीभगत है। इसी सिलसिले में पुलिस पूछताछ करने गई थी। पुलिस ने छह जनवरी के सीसीटीवी फुटेज को दोबारा देखा। वहां के कुछ कर्मियों से भी पूछताछ की गई। उनके बयान को दर्ज किया गया। उपचार में कौन-कौन शामिल था, इसका भी ब्योरा लिया गया।

छात्रा के साथ दरिंदगी की तह तक पहुंचने के लिए एसआईटी संदिग्धों की सूची तैयार कर रही है। जल्द ही इस मामले में कई अन्य लोगों के डीएनए टेस्ट के लिए खून के नमूने लिए जाएंगे। हालांकि बुधवार को किसी के रक्त का नमूना नहीं लिया गया। इस मामले में छात्रा के करीबी रिश्तेदारों समेत 16 लोगों के खून के नमूने डीएनए जांच के लिए लिये गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर नकेल, नई नीति के लिए बनी कमेटी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।