NDA seat sharing not final Upendra Kushwaha post uproar BJP said announcement today NDA का सीट बंटवारा फाइनल नहीं? कुशवाहा के पोस्ट से खलबली, BJP ने कहा था आज ऐलान होगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

NDA का सीट बंटवारा फाइनल नहीं? कुशवाहा के पोस्ट से खलबली, BJP ने कहा था आज ऐलान होगा

बिहार एनडीए में विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारा अभी फाइनल नहीं हो पाया है, यह संकेत आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा के शनिवार सुबह किए गए पोस्ट से मिले हैं। दूसरी ओर, भाजपा ने आज शाम को ही सीट शेयरिंग का ऐलान करने की बात कही है।

Sat, 11 Oct 2025 09:09 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
NDA का सीट बंटवारा फाइनल नहीं? कुशवाहा के पोस्ट से खलबली, BJP ने कहा था आज ऐलान होगा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला अभी फाइनल नहीं होता दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से लगभग सब फाइनल होने और आज (शनिवार) शाम को सीट बंटवारा घोषित करने की बात भले ही कह दी गई। मगर सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट से खलबली मचा दी। उन्होंने कहा कि सीटों पर वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है।

आरएलएम चीफ के पोस्ट से यह संकेत मिल रहे हैं कि एनडीए में अब भी सीट बंटवारे पर पेच फंसा हुआ है। उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार सुबह ट्वीट कर लिखा, “इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए! मीडिया में कैसे खबर चल रही है, मुझको नहीं पता। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है। आप लोग ऐसे ही सजग रहिए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP-JDU का लेटेस्ट सीट फॉर्मूला, अब इसी में एक-दो आगे-पीछे होगा; किसे कितनी सीट?

भाजपा ने आज ऐलान की बात कही

दूसरी ओर, बीजेपी के बिहार अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार रात को पटना स्थित पार्टी दफ्तर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि घटक दलों के बीच सीटों का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। शनिवार को दिल्ली में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक है, इसके बाद शाम में दिल्ली या पटना से सीट शेयरिंग फॉर्मूला का ऐलान हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार एनडीए के सीट बंटवारे का ऐलान आज; बीजेपी ने कह दिया- सब लगभग फाइनल है

सूत्रों के अनुसार, एनडीए में अब तक चले वार्ताओं के दौर में यह बात बनी है कि भाजपा और जदयू मिलकर 200 से 203 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि तीनों अन्य सहयोगी दलों को बाकी की 40-42 सीटों में सेट किया जाएगा। चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 26, जीतनराम मांझी के हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को 8 और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 6 सीटें मिल सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुशवाहा ने BJP को दी 24 सीटों की लिस्ट, महुआ, दिनारा समेत इन सीटों पर दावेदारी!
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।