Upendra Kushwaha gave a list of 24 seats to BJP claiming these seats including Mahua Dinara उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी को दी 24 सीटों की लिस्ट, महुआ, दिनारा समेत इन सीटों पर दावेदारी!, Bihar Hindi News - Hindustan
More

उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी को दी 24 सीटों की लिस्ट, महुआ, दिनारा समेत इन सीटों पर दावेदारी!

एनडीए में जारी सीट बंटवारे की कवायद के बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी को 24 सीटों की लिस्ट सौंपी है। इन्हीं में ही वे अपने हिस्से की सीटें चाहते हैं। बीते सोमवार को बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से कुशवाहा से मुलाकात की थी। 

Wed, 8 Oct 2025 07:34 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी को दी 24 सीटों की लिस्ट, महुआ, दिनारा समेत इन सीटों पर दावेदारी!

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे की कवायद तेज हो गई। सहयोगी दल अपनी-अपनी मांग बीजेपी के सामने रख रहे हैं। वहीं बीजेपी भी सभी घटक दलों का मन टटोल रही है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनडीए के सहयोगी और रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने बीदेपी को 24 सीटों की लिस्ट सौंपी है। इन्हीं में से अपने हिस्से की सीटें चाहती है। जिन पर उसकी तैयारी भी चल रही है।

सूत्रों के मुताबिक रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने जिन सीटों की सूची दी है। उसमें मधुबनी, उजियारपुर, महुआ,दिनारा सासाराम ओबरा कुर्था की सीट शामिल है। इन सीटों पर पार्टी का ज्यादा जोर है। इसके अलावा गोह, सुल्तानगंज शेखपुरा,बाजपट्टी समेत दो दर्जन नामों की लिस्ट सौंपी गई है। हालांकि अभी तक भाजपा की इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

आपको बता दें बीते सोमवार को बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े ने पटना स्थित आवास पर मुलाकात की थी। जो करीब 45 मिनट तक चली थी। इस दौरान सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई थी। कुशवाहा से पहले धर्मेंद्र प्रधान ने हम के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन मांझी और जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से भी मुलाकात की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पवन सिंह तो सामने लड़ रहे थे; NDA में भितरघात करने वालों पर कुशवाहा क्या बोले?
ये भी पढ़ें:लोकसभा में वोट बंट गए थे, अब मगध-शाहाबाद जीतेंगे; पवन सिंह की वापसी पर कुशवाहा
ये भी पढ़ें:अशोक चौधरी पर आरोपों से नीतीश पर बढ़ रहा प्रेशर, अब कुशवाहा ने क्या कह दिया?

आपको बता दें एनडीए में भी सीट बंटवारा लटका हुए है। बताया जा रहा है कि जीतनराम मांझी 15 सीट पर अड़े हैं। वहीं चिराग पासवान की भी डिमांड 30 सीटों के आस-पास है। 2024 के लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा काराकाट की सीट से लड़े थे। लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। जिसकी वजह पवन सिंह को बताया गया था। पवन निर्दलीय चुनाव लड़े थे। और ये सीट महागठबंधन के खाते में गई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।