NDA leaers meeting at upendra kushwaha house for rajyasabha five seats vijay sinha sanjay saraogi राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर ही शनिवार को राज्य अतिथिशाला में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा शामिल हुए।

Sun, 15 March 2026 06:08 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास पर एनडीए विधायकों की बैठक होगी। 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। कल मतदान से पहले आज एनडीए की होने वाली यह बैठक काफी अहम है। इस बैठक में अंतिम रणनीति पर मुहर लगा दी जाएगी। इस बैठक के जरिए एनडीए अपनी ताकत दिखाएगा। कहा जा रहा है कि इस बैठक में एक-एक विधायक को यह भी बताया जाएगा कि वो एनडीए के किस कैंडिडेट को वोट करेंगे। अगर सभी 243 विधायक वोट करते हैं तो जीत के लिए करीब 41 वोट लाने होंगे।

इससे पहले एनडीए ने शनिवार को भी जीत की रणनीति बनाने को लेकर अपनी गतिविधियां तेज रखीं। जहां सभी सहयोगी दलों ने अपने-अपने विधायकों को पटना नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है, वहीं एनडीए विधायकों की बैठकों का दौर भी जारी है। पार्टी के वरीय नेताओं के बीच भी लगातार बैठकें हो रही हैं। शनिवार की शाम रालोमो प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा के आवास पर एनडीए विधायकों की बैठक हुई। इसमें राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने और पूरी एकजुटता प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के बाद बिहार का अगला सीएम सम्राट चौधरी होंगे? शिवानंद ने वजह भी बताई

बैठक में जदयू, भाजपा, लोजपा (रा), रालोमो, हम विधायक शामिल हुए। राज्यसभा चुनाव को लेकर ही शनिवार को राज्य अतिथिशाला में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा शामिल हुए। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी पांच सीटों पर अपनी जीत का दावा किया।

दो दिन पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर विधायकों की बैठक हुई थी। इसके पहले मुख्यमंत्री के सरकार आवास पर भी एनडीए विधायक जुट चुके हैं। वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद को राज्यसभा जाने के निर्णय की जानकारी दी थी। बैठक में राज्यसभा चुनाव में एकजुट रहने की भी अपील की गयी थी।

संजय झा से मिले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

इसके पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अचानक जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के आवास पहुंचे। वहां दोनों के बीच चुनाव के मद्देनजर लंबी बात हुई। बाद में संजय झा ने सभी पांच सीटों पर जीत का दावा किया। कहा कि विपक्ष के भी कई विधायक एनडीए उम्मीदवारों को समर्थन देंगे। दरअसल, रास चुनाव में एनडीए की ओर से पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सीएम नीतीश कुमार व केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर जदयू की ओर से जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश राम भाजपा के उम्मीदवार हैं। एनडीए ने रालोमो प्रमुख व मौजूदा राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा को फिर से मैदान में उतारा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता भी रखें साथ, बिहार में आज से आंधी और बरसात, 19 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

लोजपा (रा) दफ्तर पहुंचे भाजपा नेता, मंत्रणा की

उपेन्द्र कुशवाहा के घर होने वाली एनडीए की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता लोजपा (रा) के प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। इनमें राज्यसभा चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक सह छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिन्हा शामिल रहे। भाजपा नेताओं ने लोजपा (रा) की विधायक दल की बैठक में भी भाग लिया। बैठक में लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित पार्टी के सभी विधायक एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी दल के सहयोग से हमारे सभी प्रत्याशी जीत कर आयेंगे। लोजपा कार्यालय में सभी विधायक साथियों से मुलाकात हुई। उन्होंने बहुत अच्छा स्वागत किया। लोजपा (रा) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि हम जीतने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। हमारे सभी पांच के पांच प्रत्याशी जीत कर आयेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन दलों के बीच आपस में एक-दूसरे के कार्यालय आना-जाना लगा रहता है। रविवार को विजय चौधरी के यहां एनडीए की बैठक होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब गन्ने से घरेलू गैस और CNG का उत्पादन, यहां पहली फैक्ट्री का प्लान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।