Special Heat Wave Ward Established at Nawada Hospital to Treat Patients सदर अस्पताल में 14 बेड का लू वार्ड तैयार , Nawada Hindi News - Hindustan
More

सदर अस्पताल में 14 बेड का लू वार्ड तैयार

नवादा सदर अस्पताल में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते लू के मरीजों के लिए 14 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है। डॉ. एस.डी. अरैयर ने बताया कि वार्ड में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रशासन ने हर वर्ष लू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की है।

Wed, 22 April 2026 03:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share
सदर अस्पताल में 14 बेड का लू वार्ड तैयार

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नवादा सदर अस्पताल में लू यानी हीट वेव से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था कर दी गई है। अस्पताल परिसर में 14 बेड का लू वार्ड अर्थात हीट वेव वार्ड तैयार कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.एस.डी.अरैयर ने बताया कि फिलहाल 14 बेड की क्षमता वाला वार्ड पूरी तरह से तैयार है और इसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस वार्ड का निर्माण जिलाधिकारी के निर्देश के बाद तेजी से किया गया है। गर्मी के मौसम में हर वर्ष लू के मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पहले से ही सतर्क हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोगी कल्याण समिति ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

इसी कड़ी में सदर अस्पताल में यह विशेष वार्ड बनाया गया है, जहां लू से प्रभावित मरीजों का त्वरित और समुचित इलाज किया जा सकेगा। लू वार्ड में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। वार्ड में लगाए गए एसी को दुरुस्त कर लिया गया है, ताकि मरीजों को अत्यधिक गर्मी से राहत मिल सके। इसके अलावा आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, ठंडे पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को भी अलर्ट मोड में रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। (नवादा से राजेश मंझवेकर)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लू-डायरिया के इलाज के लिए 70 बेड तैयार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।