Inspection of Nawada Hospital by BJP Leaders for Summer Preparedness रोगी कल्याण समिति ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, Nawada Hindi News - Hindustan
More

रोगी कल्याण समिति ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

भाजपा नेता अरविंद कुमार गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया और अन्य सदस्यों ने नवादा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। गर्मी के मद्देनजर लू वार्ड की व्यवस्था पर ध्यान दिया गया, एसी और कूलर की स्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अस्पताल में सफाई, दवा और चिकित्सीय सुविधाओं का भी जायजा लिया गया।

Wed, 22 April 2026 03:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share
रोगी कल्याण समिति ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

रोगी कल्याण समिति के सदस्य भाजपा नेता अरविंद कुमार गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, निशा राजवंशी, जेडीयू नेता राजेंद्र प्रसाद ज्योति, मंजू कुमारी चंद्रवंशी ने मंगलवारको नवादा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान नवादा के सिविल सर्जन डॉ. विनोद चौधरी से अस्पताल की व्यवस्था को लेकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। भाजपा नेता अरविंद कुमार गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया ने बताया कि आने वाले भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल के लू वार्ड की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। समिति के सदस्यों ने लू वार्ड में एसी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बड़े कूलर को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिन्दुस्तान असर : सदर अस्पताल में सुधरी व्यवस्थाएं, आरओ दुरुस्त, ओआरएस कॉर्नर शुरू

साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं मरीजों को मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं का जायजा लिया गया। समिति के सदस्यों ने मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना तथा इलाज से संबंधित जानकारी प्राप्त की। समिति ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द सुदृढ़ किया जाए। (नवादा से कुमार गोपी कृष्ण)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।