Narendra modi government give green signal to built three barrage on Baghmati and Mahananda in bihar बिहार में बागमती और महानंदा पर बनेंगे तीन बराज, मोदी सरकार ने दे दी हरी झंडी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में बागमती और महानंदा पर बनेंगे तीन बराज, मोदी सरकार ने दे दी हरी झंडी

तीन नए बराज के निर्माण के बाद बिहार में इसकी कुल संख्या छह हो जाएगी। फिलहाल कोसी, गंडक और सोन नदी पर बराज है। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि मंजूरी के बाद विभाग इसके लिए आगे की प्रक्रिया में जुट गया है।

Tue, 30 Sep 2025 05:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में बागमती और महानंदा पर बनेंगे तीन बराज, मोदी सरकार ने दे दी हरी झंडी

बिहार में तीन नये बराज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके तहत बागमती नदी पर दो जबकि महानंदा नदी पर एक नए बराज का निर्माण होगा। केंद्रीय जल आयोग की स्क्रीनिंग कमेटी के तहत परियोजना मूल्यांकन संगठन ने इन परियोजनाओं के प्रारंभिक संभाव्यता रिपोर्ट (पीपीआर) को हरी झंडी दे दी।

तीन नए बराज के निर्माण के बाद बिहार में इसकी कुल संख्या छह हो जाएगी। फिलहाल कोसी, गंडक और सोन नदी पर बराज है। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि मंजूरी के बाद विभाग इसके लिए आगे की प्रक्रिया में जुट गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना, भागलपुर में रेल रिंग नेटवर्क, नया टर्मिनल; बिहार में रेलवे का प्लान

दिल्ली में आयोजित केन्द्रीय जल आयोग के परियोजना मूल्यांकन संगठन की उच्चस्तरीय बैठक में व्यापक विमर्श के बाद ढेंग और कटौंझा में बागमती जबकि तैयबपुर में महानंदा नदी में नए बराज निर्माण पर सहमति दे दी गयी। बिहार ने पिछले दिनों इनके निर्माण को लेकर आयोग के पास विस्तृत प्रस्ताव भेजा था।

राज्य की चार बड़ी नदियों पर दूसरा बराज

राज्य की चार बड़ी नदियों पर दूसरा बराज बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत कोसी पर डागमारा में और गंडक नदी पर अरेराज में जबकि बागमती नदी पर ढेंग और कटौंझा पर नया बराज बनाने की योजना है। महानंदा नदी पर तैयबपुर में, सकरी नदी पर बकसोती में और मसान नदी के साथ-साथ अवसाने नदी पर भी बराज बनाने की योजना है। साथ ही कमला नहर प्रणाली का उन्नयन व बराज, सोन के इन्द्रपुरी बराज के उन्नयन और नाटा वीयर का बराज में परिवर्तन की भी योजना है।

11500 करोड़ की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा

दरअसल, केन्द्र सरकार द्वारा पिछले साल के केन्द्रीय बजट में बाढ़ न्यूनीकरण एवं सिंचाई परियोजनाओं, बराज निर्माण के साथ-साथ अन्य नयी और चालू योजनाओं के लिए 11500 करोड़ की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की गयी है। इसी के तहत बिहार आवश्यकतानुसार अपनी योजनाएं तैयार कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में लड़की को अगवा कर रेप का प्रयास, लोगों ने चलाई गोली तो भागे बदमाश; सनसनी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।