rail ring network in patna bhagalpur new terminal at patna station पटना, भागलपुर में रेल रिंग नेटवर्क, जंक्शन पर नया टर्मिनल; बिहार में रेलवे का प्लान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना, भागलपुर में रेल रिंग नेटवर्क, जंक्शन पर नया टर्मिनल; बिहार में रेलवे का प्लान

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रेल सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए पटना जंक्शन पर नया टर्मिनल, फतुहा में मेगा कोचिंग टर्मिनल और झाझा-डीडीयू के बीच तीसरी व चौथी लाइन के निर्माण की तैयारी है। 492 करोड़ से नवादा-पावापुरी नई रेललाइन बनेगी

Tue, 30 Sep 2025 06:23 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
पटना, भागलपुर में रेल रिंग नेटवर्क, जंक्शन पर नया टर्मिनल; बिहार में रेलवे का प्लान

पमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना के साथ भागलपुर को भी रेल रिंग नेटवर्क से जोड़ने का काम जल्द शुरू होगा। पटना में फतुहा, हाजीपुर, सोनपुर, दानापुर होते हुए फतुहा तक रिंग नेटवर्क बनेगा। भागलपुर में कहलगांव, नौवगछिया, खगड़िया, मुंगेर, बरौनी, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर तक रेल रिंग नेटवर्क बनाने की योजना है। कहा कि बिहार से चलनेवाले तीन अमृत भारत ट्रेनों के अलावा चार पैसेंजर ट्रेनों के उद्घाटन समारोह के दौरान सोमवार को पटना जं. पर आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव भी शामिल हुए।

जंक्शन पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, सांसद रविशंकर प्रसाद, विवेक ठाकुर, कौशलेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखा चार पैसेंजर ट्रेनों को रवाना किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रेल सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए पटना जंक्शन पर नया टर्मिनल, फतुहा में मेगा कोचिंग टर्मिनल और झाझा-डीडीयू के बीच तीसरी व चौथी लाइन के निर्माण की तैयारी है। बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड के दोहरीकरण व सुल्तानगंज-कटोरिया नई लाइन परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली, दरभंगा-मदार व छपरा-आनंद विहार अमृत भारत की सौगात मिलने से दक्षिण भारत और दिल्ली की यात्रा सुगम हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, वोटर लिस्ट में छूटा हो नाम तो क्या करें

492 करोड़ से नवादा-पावापुरी नई रेललाइन बनेगी - विवेक ठाकुर

सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि नवादा और नालंदा के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 492.14 करोड़ की लागत से 25.10 किलोमीटर लंबे नवादा-पावापुरी नई रेललाइन के निर्माण की स्वीकृति रेल मंत्रालय ने प्रदान कर दी है। नवादा-पावापुरी नई लाइन प्रमुख जैन तीर्थस्थल पावापुरी के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इससे पारसनाथ और पावापुरी स्थित जैन धर्म का प्रसिद्ध जल मंदिर के बीच आवागमन आसान होगा। सीधी पहुंच से जैन सर्किट में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। राजगीर एवं बिहार शरीफ से कनेक्टिविटी में सुधार होगा और नवादा-नालंदा-राजगीर क्षेत्र में यात्रा समय में कमी आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में लड़की को अगवा कर रेप का प्रयास, लोगों ने चलाई गोली तो भागे बदमाश; सनसनी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।