miscreants kidnap girl at tried to rape her in gardanibagh patna people firing दुर्गा पूजा पर पटना में सप्तमी का मेला घूमने निकली लड़की से रेप का प्रयास, गोली चली तो भागे बदमाश; सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दुर्गा पूजा पर पटना में सप्तमी का मेला घूमने निकली लड़की से रेप का प्रयास, गोली चली तो भागे बदमाश; सनसनी

घटना रात करीब 12 बजे की है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस इस वारदात की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है।

Tue, 30 Sep 2025 06:48 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
दुर्गा पूजा पर पटना में सप्तमी का मेला घूमने निकली लड़की से रेप का प्रयास, गोली चली तो भागे बदमाश; सनसनी

पटना में सोमवार की देर एक लड़की का अपहरण कर उनके साथ रेप का प्रयास किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने फायरिंग कर किसी तरह लड़की की अस्मत बचाई है। दरअसल गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद माणिकचंद तालाब परिसर में सोमवार देर रात एक लड़की के अपहरण और अस्मत लूटने की कोशिश विफल कर दी गई। बताया जा रहा है कि जब स्थानीय लोगों को बदमाशों की इन करतूतों का पता चला तो उन्होंने फायरिंग कर दी।

गोलियों की आवाज सुनकर बदमाश लड़की को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस लड़की क़ो सुरक्षित अपने साथ ले गई हैl घटना रात करीब 12 बजे की है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस इस वारदात की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, वोटर लिस्ट में छूटा हो नाम तो क्या करें

बताया जा रहा है कि लड़की सप्तमी को मेला घूमने निकली थी। स्थानीय लोगों ने फायरिंग की तो बदमाश युवती को छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, माणिकचंद तालाब के पास पांच से छह बाइक पर सवार करीब 10-12 बदमाशों ने एक लड़की को अगवा कर गलत इरादे से तालाब परिसर के अंदर लेकर जाने लगे। तालाब परिसर में अचानक बाइकों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने अपने घरों से देखा कि एक युवती के साथ कुछ लोग गलत करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके बाद रामजी राय और अन्य लोगों ने शोर मचाया और फिर लाइसेंसी राइफल से दो राउंड फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज सुनकर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद बदमाश बाउंड्री फांदकर भाग गए। थानेदार ने कहा कि इस मामले में मंगलवार को लड़की से बयान लिया जाएगा। वहीं मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से चार बाइक जब्त किया गया है। वहीं लाइसेंसी राइफल को जब्त कर लिया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बागमती और महानंदा पर बनेंगे तीन बराज, मोदी सरकार ने दे दी हरी झंडी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।