narcotics worth 1.25 crore seized in bihar snake venom recovery stuns police बिहार में सवा करोड़ की नशीली दवाओं का जखीरा जब्त, स्नेक वेनम की बरामदगी ने उड़ाए पुलिस के होश!, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सवा करोड़ की नशीली दवाओं का जखीरा जब्त, स्नेक वेनम की बरामदगी ने उड़ाए पुलिस के होश!

पटना पुलिस ने चित्रगुप्तनगर और मुसल्लहपुर में छापेमारी कर सवा करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद की हैं। कार्रवाई में 67 हजार नशीले इंजेक्शन, 5760 कफ सिरप और 35 पीस एंटी स्नेक वेनम जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सप्लायर अर्णव और छोटू…

Tue, 21 April 2026 08:52 AMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में सवा करोड़ की नशीली दवाओं का जखीरा जब्त, स्नेक वेनम की बरामदगी ने उड़ाए पुलिस के होश!

Bihar News: राजधानी पटना में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने एक सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थों की खेप बरामद की है। चित्रगुप्तनगर और मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में हुई इस बड़ी छापेमारी में पुलिस ने सवा करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नशीली दवाएं जब्त की हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने बड़े सप्लायर समेत गिरोह के मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ दी है।

गोदामों में छिपा था सामान

सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि बहादुरपुर आरओबी के पास से सबसे पहले अर्णव कुमार को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर जब चित्रगुप्तनगर और मुसल्लहपुर हाट के पास स्थित गोदामों में छापेमारी की गई, तो वहां का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। इन गुप्त ठिकानों से पुलिस ने कुल 67 हजार 50 नशीले इंजेक्शन और 5 हजार 760 बोतल प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किए हैं। ये दवाएं चोरी-छिपे शहर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जानी थी।

सांप काटने की दवा भी बरामद

इस छापेमारी की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस ने गोदाम से 35 पीस एंटी स्नेक वेनम (सांप काटने पर दी जाने वाली दवा) भी बरामद की है। यह दवा सरकारी अस्पतालों में सप्लाई के लिए होती है, जिसे इन तस्करों ने अवैध तरीके से स्टॉक कर रखा था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जीवन रक्षक सरकारी दवाइयां इन अपराधियों के पास कैसे पहुँचीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी से आज मिलेंगे सम्राट चौधरी, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस पूरे काले कारोबार का जाल कंकड़बाग का मंटू कुमार फैला रहा था, जो पिछले सप्ताह ही पुलिस के हत्थे चढ़ा था। गिरफ्तार अभियुक्त छोटू कुमार ने बताया कि मंटू कुमार ही अलग-अलग इलाकों में नशीली दवाओं का अवैध भंडारण करता था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से एक कार, दो बाइक, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजद कभी भी बिखर सकती है, तेज प्रताप यादव ने बिहार की सियासत में मचाया हड़कंप
ये भी पढ़ें:पटना में 5वीं तक के स्कूलों का समय बदला, डीएम का आदेश; बिहार में हीट इफेक्ट शुरू
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।