बिहार में हैवानियत का खेल; ननद और भौजाई से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार, 4 फरार आरोपियों की तलाश
मामले में पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है जबकि, चार अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। एसपी ने कहा है कि जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

Bihar Crime News: बिहार में एक बार फिर हैवानियत का खेल खेला गया। शौच के लिए घर से बाहर निकली दो महिलाओं से एक साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिलाएं रिश्ते में ननद और भौजाई हैं। उनके बयान पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। एसपी विनय तिवारी के आदेश पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कांड के चार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात शौच के लिए सरेह में गई ननद-भाभी को छह युवकों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है जबकि, चार अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। एसपी ने कहा है कि जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, जादोपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ननद और भाभी घर से शौच के लिए निकली थीं। इस दौरान सड़क के किनारे बांसवारी के पास पुल पर घात लगाए छह युवकों ने दोनों को दबोच लिया। बदमाशों ने दोनों का मुंह दबा दिया और दो ओर ले गए। बदमाश छह की संख्या में थे। एक महिला को तीन बदमाशों ने कब्जे में ले लिया और उठाकर ले गए। अलग अलग ले जाकर उनके साथ तीन तीन लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों पीड़िताएं किसी तरह घर पहुंची। परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पीड़ित ननद नाबालिग है। मामले में उसकी भाभी ने छह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर पतहरा गांव निवासी अजय यादव व नीतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया। फरार चार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने दोनों पीड़िताओं का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने कई साक्ष्य एकत्र किए हैं। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपितों को सख्त सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इस मामले में चार अन्य आरोपी पवन कुमार श्रीवास्तव, बादल कुमार, बुलेट कुमार और अजय कुमार हैं जो फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और कानूनी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने इस वारदात को लेकर गुस्सा जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।
इस घटना से बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। घर के पास से दो महिलाओं को अगवा कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी है। फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई हैं। दोनों पीड़ित महिलाएं काफी डरी हुईं हैं। एक पीड़िता(ननद) नाबालिग है।




साइन इन