बिहार में आर्केस्ट्रा की नाबालिग डांसर से रेप, हुई प्रेग्नेंट; पिता ने दर्ज कराया केस
लिस को दिए आवेदन में नाबालिग के पिता ने बताया है कि हमलोग गरीब हैं। इसके कारण अपनी साली के कहने पर नाबालिग पुत्री को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम करने के लिए भेज दिया। आर्केस्ट्रा में काम करने के दौरान उसका परिचय मोहित यादव से हुआ।

बिहार में एक नाबालिग आर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग नर्तकी गर्भवती है। अब इस मामले में नाबालिग लड़की के पिता ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई है।इसमें रामनगर के नारायणपुर निवासी मोहित यादव को नामजद किया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को दिए आवेदन में नाबालिग के पिता ने बताया है कि हमलोग गरीब हैं। इसके कारण अपनी साली के कहने पर नाबालिग पुत्री को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम करने के लिए भेज दिया। आर्केस्ट्रा में काम करने के दौरान उसका परिचय मोहित यादव से हुआ। उसने मेरी बेटी की मजबूरी का फायदा उठाया। उससे जबरन संबंध बनाये। उसके मना करने पर भी दुष्कर्म किया।
आर्केस्ट्रा की आड़ में अवैध गतिविधि
इधर मोतिहारी के ही बगहा में मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नया सवेरा’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौतरवा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है।
पुलिस ने मौके से आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चौतरवा थानाध्यक्ष शुभम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इंग्लिशिया चौक स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पाया गया कि पवन कुमार नामक व्यक्ति द्वारा लड़कियों को रखकर आर्केस्ट्रा का संचालन किया जा रहा था। इस कारवाई में पुलिस ने 14 और 15 वर्ष की दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया। साथ ही पुलिस ने मौके से संचालक पवन कुमार इंग्लिशिया का निवासी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने दोनों नाबालिगों को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में आर्केस्ट्रा संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है। एसपी ने कहा कि कि मानव तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




साइन इन