8th class girl gang-raped by 2 criminals in Muzaffarpur Bihar accused wanted for acid attack and kidnapping 8वीं की छात्रा से हैवानियत; 2 बदमाशों ने किया गैंगरेप, एसिड अटैक और किडनैपिंग का वांटेड है आरोपी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

8वीं की छात्रा से हैवानियत; 2 बदमाशों ने किया गैंगरेप, एसिड अटैक और किडनैपिंग का वांटेड है आरोपी

अपने घर के समीप छात्रा टहल रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाश आ पहुंचे। दोनों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। मुंह दबाकर घसीटते हुए गाछी में ले गए, जहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

Fri, 24 April 2026 10:43 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
8वीं की छात्रा से हैवानियत; 2 बदमाशों ने किया गैंगरेप, एसिड अटैक और किडनैपिंग का वांटेड है आरोपी

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक आठवीं की छात्रा से हैविनयत का खेल खेला गया। जिले कथैया थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम बदमाशों ने आठवीं की छात्रा से गैंगरेप किया। खून से लथपथ छात्रा जब रोते हुए घर पहुंची तो उसके परिजन हालत देखकर रोने लगे। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांड का फरार आरोपी एसिड अटैक और एक महिला को किडनैप करने के मामलों में वांटेड है। महिला पुलिस छात्रा से बात कर रही है ताकि घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम अपने घर के दरवाजे के समीप छात्रा टहल रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाश वहां आ पहुंचे। दोनों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। मुंह दबाकर घसीटते हुए गाछी में ले गए, जहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जल्दीबाजी और जबरदस्ती के कारण छात्रा को काफी चोट आई। आरोपी लहूलुहान हालत में छात्रा को छोड़ कर फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBI का ऑपरेशन चक्र: बिहार के SIM से देश भर में साइबर ठगी, गैंग का वैशाली कनेक्शन

खून से लथपथ छात्रा घर पहुंची तो घर वाले उसकी हालत देखकर तड़प उठे। परिजन रोने लगे। छात्रा ने रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में उसे पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में छात्रा को रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मोतीपुर पीएचसी पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन में हिस्सा मांगा तो बहू की बेरहमी से हत्या, आंख तक निकाल ली; 7 लोगों पर केस

परिजनों ने कथैया थाना में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित कुमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपित आयुष कुमार यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा 7.30 बजे दरवाजे के समीप टहल रही थी। इसी दौरान दोनों दरिंदों ने उसे पकड़ लिया और घसीटते हुए बगल के एक गाछी में ले गए, जहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल कैद, 50 हजार जुर्माना; पीड़िता को मिलेंगे 3 लाख

इधर, डीएसपी पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि दो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपित की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि फरार मुख्य आरोपित आयुष कुमार यादव के खिलाफ 2025 में देवरिया थाने में एक युवती पर तेजाब फेंकने का मामला दर्ज है। वहीं, 2025 में कथैया थाने में एक महिला को अगवा करने का मामला दर्ज है, इन मामलों में पुलिस को उसकी तलाश है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।