Nalanda woman gangrape attempt video viral case accused surrender cliams his intensions not wrong नालंदा में सरेआम गैंगरेप की कोशिश के आरोपी मुन्ना पांडे का सरेंडर, बोला- इरादा गलत नहीं था, खुद चोट खाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नालंदा में सरेआम गैंगरेप की कोशिश के आरोपी मुन्ना पांडे का सरेंडर, बोला- इरादा गलत नहीं था, खुद चोट खाई

नालंदा जिले के नूरसराय में पिछले दिनों एक महिला से सरेआम भीड़ द्वारा अभद्रता और गैंगरेप की कोशिश करने के मामले में 11वें आरोपी मुन्ना पांडेय ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसने दावा किया कि वह महिला को बचाने के लिए वहां गया था और उसका इरादा गलत नहीं थ। 

Wed, 8 April 2026 04:42 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share
नालंदा में सरेआम गैंगरेप की कोशिश के आरोपी मुन्ना पांडे का सरेंडर, बोला- इरादा गलत नहीं था, खुद चोट खाई

बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ सरेआम गैंगरेप की कोशिश के मामले में 11वें आरोपी मुन्ना पांडेय ने सरेंडर कर दिया है। वह इस केस में फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। बिहारशरीफ कोर्ट में उसने बुधवार को आत्मसमर्पण किया। महिला के साथ अभद्रता की शर्मनाक घटना के वायरल वीडियो में मुन्ना पांडेय पीड़िता का हाथ पकड़े हुए दिखाई दिया था। हालांकि, सरेंडर के बाद आरोपी ने चौंकाने वाला दावा किया है।

मुन्ना पांडेय ने बुधवार को कोर्ट परिसर में मीडिया के सामने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी। उसने कहा कि पीड़िता उसके टोले की ही रहने वाली है। जब यह घटना हुई, तब वह महिला को भीड़ से बचाने के लिए वहां गया था। आरोपी ने दावा किया कि महिला को बचाने के प्रयास में उसे खुद भी चोट लग गई और उसका कोई गलत इरादा नहीं था। हालांकि, उसने यह स्वीकार किया कि महिला के साथ जो हुआ वह सभ्य समाज के लिए कलंक है और ऐसी घटना किसी के साथ नहीं होनी चाहिए।

दूसरी ओर, इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नूरसराय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में बेहद सक्रियता से काम कर रही है और अब भी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिए एक आरोपी के सरेंडर की बात मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नालंदा केस में महिला समेत 10 अरेस्ट, पप्पू यादव पहुंचे; गैंगरेप की हुई थी कोशिश

गौरतलब है कि 26 मार्च को हुई इस शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ना केवल मुख्य घटना के आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है, बल्कि सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर करने और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी साइबर थाने में मामला दर्ज कर चुकी है।

पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि इस प्रकार के किसी भी वीडियो को साझा ना करें, क्योंकि यह कानूनन अपराध है और पुलिस की आईटी टीम लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। अब तक इस कांड में कई नामजद और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और शेष बचे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए दबिश दी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नालंदा में रोड पर रेप अटेंप्ट का केस संसद में गूंजा, पप्पू यादव बोले- फांसी मिले

महिला से सरेआम अभद्रता का वीडियो हुआ था वायरल

नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला 26 मार्च देर शाम को दुकान पर सामान लेने गई थी। तभी वहां गांव के कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्रता की कोशिश की। आरोपी गैंगरेप के इरादे से महिला को पकड़कर ले जाने लगे। गांव के कुछ लोगों ने महिला को छुड़ा लिया था, जिससे उसकी इज्जत बच गई।

महिला के साथ अभद्रता का वीडियो भी किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जो पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया।

(बिहारशरीफ से हिन्दुस्तान संवाददाता की रिपोर्ट)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े और...बिहार में सरेराह महिला से हैवानियत; केस दर्ज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।