कुढ़नी व मड़वन के आठ गांवों में बसेगी नई टाउनशिप
मुजफ्फरपुर में नई तिरहुत टाउनशिप का नक्शा तैयार हो गया है, जिसमें 800 एकड़ का कोर एरिया और 20200 एकड़ का कुल क्षेत्रफल होगा। इसमें 68 गांवों को शामिल किया गया है। टाउनशिप में रैयतों को हिस्सेदारी दी जाएगी और जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक रहेगी।

मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित नई तिरहुत टाउनशिप का नक्शा साफ हो गया है। नई टाउनशिप में कोर एरिया, स्पेशल एरिया और जोन एरिया होगा। कोर एरिया का क्षेत्रफल 800 एकड़ होगा। स्पेशल एरिया समेत कुल क्षेत्रफल 20200 एकड़ होगा। कोर और स्पेशल एरिया में कुल 68 गांव शामिल किए गए हैं। इस क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक रहेगी। टाउनशिप में रैयतों को हिस्सेदारी दी जाएगी। तिरहुत टाउनशिप के कोर एरिया के लिए जिन गांवों का चुनाव किया है उसमें कुढ़नी का मोथा उर्फ चक हारुण के अलावा मड़वन का मड़वन खुर्द, बिशुनपुर गोविंद, भटौना, मंसुरपुर चमरुआ, आरिजपुर, मकदुमपुर कोराना और सलाहपुर गांव शमिल है।
जमीन के बदले रैयतों को टाउनशिप में मिलने वाला हिस्सा उनकी आय का नियमित जरिया बनेगा। स्पेशल एरिया में जिन गांवों को शामिल किया गया है, उनमें कांटी का रोशनपुर, हिछड़ा, काबिलपुर, शामपुर भोज, मोबारकपुर, हरपुर गणेश, सुरतपुर, शेरुकाही, नुरुल्लाहपुर, बंगरा और पानापुर हवेली हैं।वहीं, स्पेशल एरिया में मड़वन के मड़वन खुर्द, गोनारा उर्फ काजीपुर, बिशुनपुर गोबिंद, भटौना, मंसुरपुर चमरुआ, खलिलपुर, मड़वन भोज, आरिजपुर, रामपुर शाल, बोड़वाड़ा, मकदुमपुर कोराना, गुलाम मोहम्मदचक, रायपुरा, बथना राम, गोपालपुर, चिकनौटा उर्फ हरपुर लाहौरी, बथना डीह, सलाहपुर, मोहमदपुर सूबे, पंदाहा उर्फ बिशुनुपुर पंदाहा, रक्सा, मधुबन, कोदरिया निजामुद्दीन, पकाही खास, बगाही व मिठनपुरा गांव शामिल हैं।इसके अलावा स्पेशल एरिया में कुढ़नी प्रखंड का गौरैया, खरौना डीह, तारसन किशुनी, मधौल, लदौर, कफेन दरिया छपरा, सुमेरा, दुबियाही, बाजिदपुर कोदरिया, सुमेरा उर्फ अफजलपुर माधो, मोहथा उर्फ चक हारुण, सकरी सरैया, चकिया, छाजन हरिशंकर, मादापुर रैयती व भवानपुर गांव के नाम शामिल हैं। इसके अलावा स्पेशल एरिया में मुशहरी के पताही उर्फ पताही रूप, मधुबनी, चौसीमाा, मादापुर चौबे, धरमपुर, खबड़ा उर्फ किरतपुर गुरुदास, डुमरी उर्फ दामोदरपुर शाहजहां, बारमतपुर उर्फ बिशुनपुर खड़क, परमानंदपुर, पकड़ी इस्माइल गांव शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन