रेलवे स्टेशन से 10, एयरपोर्ट से 18 KM दूर होगी विक्रमशिला टाउनशिप; 84 गांवों की जमीन रेड लिस्ट में
भागलपुर शहर के पास नई विक्रमशिला टाउनशिप बसाई जाएगी। नई सैटेलाइट टाउनशिप की भागलपुर रेलवे स्टेशन से दूरी 10 किमी और प्रस्तावित सुल्तानगंज एयरपोर्ट से दूरी 18 किमी होगी। इसके लिए नाथनगर, शाहकुंड और सुल्तानगंज के 84 गांवों की जमीन रेड लिस्ट में जाने वाली है।

बिहार में 11 नए नई सेटेलाइट टाउनशिप बसाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके तहत भागलपुर शहर के पास विक्रमशिला टाउनशिप विकसित की जाएगी। भागलपुर रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी 10 किलोमीटर और प्रस्तावित नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट सुल्तानगंज हवाई अड्डा से इसकी दूरी महज 18 किलोमीटर होगी। नगर विकास विभाग ने गुरुवार को सैटेलाइट टाउनशिप के क्षेत्र और चौहद्दी तय करते हुए इसका संकल्प जारी कर दिया। विभाग ने कोर क्षेत्रफल और विशेष क्षेत्रफल जारी करते हुए यहां जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण पर विधिवत रोक लगा दी है। अब जल्द ही इसका मास्टर प्लान बनेगा।
भागलपुर में नई टाउनशिप 24,000 एकड़ में बनेगी। इसमें 861 एकड़ कोर एरिया क्षेत्र की जमीन भी शामिल की गई है। नगर सीमा से प्रस्तावित टाउनशिप की दूरी 4 किलोमीटर होगी। नक्शा में टाउनशिप की चौहद्दी भी फाइनल कर दी गई है।
इसकी सीमा के उत्तर में गंगा पथ, दक्षिण में पचरुखी, पूरब में चंपानाला और पश्चिम में शाहकुंड-अकबरनगर रोड होगा। नगर विकास एवं आवास विभाग से जारी जमीन की घोषणा में 126 गांवों का जिक्र है लेकिन कई गांवों के नाम रिपीट हैं। इसलिए रिपीट नामों को छोड़कर कुल 84 गांव ही सही माने जाएंगे।
रेड लिस्ट में जाएगी 84 गांवों की जमीन
निबंधन कार्यालय को नाथनगर के 49, शाहकुंड के 16, सुल्तानगंज के 15 एवं नारायणपुर के 4 गांवों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि इन मौजा (राजस्व गांवों) की जमीन के खाता-खेसरा को रेड लिस्ट में डाल दिया जाए। रोक सूची को रेड लिस्ट कहते हैं। इस लिस्ट में शामिल जमीन का लॉगइन लॉक हो जाता है।
सब रजिस्ट्रार प्रियदर्शन ने बताया कि विक्रमशिला टाउनशिप के लिए चिह्नित जमीन उनके कार्यक्षेत्र के अधीन है। मुख्यालय के निर्देश पर काम किया जाएगा।
विक्रमशिला टाउनशिप के लिए इन 84 गांवों में जमीन रजिस्ट्री पर रोक
- नाथनगर:- फतेहपुर, बिहारीपुर, भतोड़िया, गंगा प्रसाद, पचकठिया, भोलापुर, मनियारपुर चौर, पैगंबरपुर, खिलायूं, बसंतपुर, भरत रसलपुरा अराजी, पुरानी सराय, राघोपुर, माधोपुर, पुरानी सराय, राघोपुर, मथुरापुर, फतेहपुर, रत्तीपुर, सूजापुर, सेरमपुर, करणपुर, बसंतपुर, गौरीपुर, खोटिया, मकुनपुर, रसीदपुर, गोसाईंदासपुर, रामपुर खुर्द, भरत रसलपुर, खुटाहा, मकनपुर, मोहम्मदपुर, जैतीपुर, हरिदासपुर, कंझिया, बेलखोरिया, गोलाहू, हबीबचक, शाहपुर, इंग्लिश, मेहरबान चक, चांदपुर, कालुपुर, जैतपुर अराजी, गोवर्धनपुर, नूरपुर, खिलायूं, जगरनाथपुर।
- शाहकुंड:- पचरूखी, बाला चौकी, पचरूखी अराजी, पचरूखी अमानत, मनियारपुर किता उर्फ राउरी, पचरूखी खुर्द, जमालपुर, नियामतखान हवलदार इंग्लिश, सरोख इंग्लिश, मनुल्लाह हवलदार इंग्लिश, पचरूखी इंग्लिश, करणपुर, पचरूखी जागीर, पतौनी, छत्तर सिंह हवलदार इंग्लिश, दरियापुर, रहतुल्लाह जमादार इंग्लिश।
- सुल्तानगंज:- मकंदपुर छीट, भवनाथपुर अराजी, चत्रभुजपुर, गौरीपुर चौर, हरियो, शंकरचक, बसंतपुर, बसंतचक उर्फ बसंतपुर, फतेहपुर अराजी, खैरा किशन पुर, दामोदरपुर अराजी, खुटाहा, यादगार, मथुरापुर, दीनानाथपुर। नारायणपुर : मिर्जापुर, गंगापुर, युशुफपुर, शाहजादपुर।




साइन इन