Cyber Fraud Student Loses 57 000 in Online Material Scam पाठ्यक्रम मटेरियल की ऑनलाइन एक्सेस देने के नाम पर साइबर ठगी, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
More

पाठ्यक्रम मटेरियल की ऑनलाइन एक्सेस देने के नाम पर साइबर ठगी

मुजफ्फरपुर में एक छात्र आकर्ष कुमार ने ऑनलाइन मटेरियल की एक्सेस के नाम पर 57,000 रुपये की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। एक ऐप पर महेश थपा नामक व्यक्ति ने उसे पैसे भेजने के लिए कहा और बाद में अतिरिक्त पैसे मांगकर धोखा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sat, 18 April 2026 11:05 PMGulshad Ahmad हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
पाठ्यक्रम मटेरियल की ऑनलाइन एक्सेस देने के नाम पर साइबर ठगी

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑनलाइन मटेरियल की ऑनलाइन एक्सेस देने के नाम पर छात्र से साइबर ठगी की गई है। अहियापुर के चाणक्यपुरी मोहल्ला के छात्र आकर्ष कुमार ने इसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। उसने अहियापुर थाने की पुलिस को बताया है कि बीते 10 अप्रैल को एक ऐप पर महेश थपा नामक व्यक्ति का मैसेज मिला। उसने बुक की रेटिंग और कमेंट करने को बोला। इसके लिए खाते में 300 रुपये भी भेजे। इसके बाद उसने एक ग्रुप में ज्वाइन कराया। इसमें काफी सारी पाठ्यक्रम मटेरियल थे। उसने बोला कि एक कोर्स के मटेरियल के लिए एक हजार रुपये का पेमेंट लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर खाते से उड़ाए 4.64 लाख रुपये

तब उसने बताया कि इतने पैसे में सारा मटेरियल नहीं मिलेगा। पूरा मटेरियल लेने के लिए 15000 रुपये का पेमेंट करवाया। इसके बाद उसने एक मटेरियल का एक्सेस देने के लिए एक लिंक भेजा। उस पर क्लिक करते ही यूपीआई खाते से 41 हजार रुपये कट गए। जब उससे बोला कि ये रुपये कैसे कट गए तो थापा ने कहा सारा पैसा वापस लेने के लिए 68000 रुपये और देने होंगे। आकर्ष ने मना कर दिया तो उसे ग्रुप से डिलिट कर दिया गया। इस तरह साइबर शातिरों ने कोर्स का मटेरियल देने के नाम पर 57000 रुपये की ठगी कर ली है। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना बायोमेट्रिक के पोस्ट ऑफिस के खाते से 10 हजार की निकासी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।