बिना बायोमेट्रिक के पोस्ट ऑफिस के खाते से 10 हजार की निकासी
झंझारपुर के लक्ष्मीपुर गांव निवासी उदय शंकर मिश्रा के बैंक खाते से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बिना 10,000 रुपये निकाले गए। उन्होंने साइबर थाना में न्याय की गुहार लगाई है, क्योंकि उन्होंने किसी को अपना आधार विवरण नहीं दिया और न ही बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया। यह धोखाधड़ी का मामला है।

कन्हैया जुी ठाकुर झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी उदय शंकर मिश्रा के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाते से बिना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के 10 हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में ऑनलाइन आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि 15 अप्रैल 2026 को उनके खाते से एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के माध्यम से 10 हजार रुपये की निकासी कर ली गई, जबकि उन्होंने न तो किसी को अपना आधार विवरण दिया और न ही किसी प्रकार का बायोमेट्रिक (अंगूठा) प्रमाणीकरण किया।
पीड़ित का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से धोखाधड़ी का मामला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन