Muzaffarpur property dealer murder attackers place pistol inside his mouth fired 5 shots मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की बीच सड़क हत्या, हमलावर ने मुंह में पिस्टल डालकर 5 गोलियां उतारीं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की बीच सड़क हत्या, हमलावर ने मुंह में पिस्टल डालकर 5 गोलियां उतारीं

मुजफ्फरपुर के रोहुआ में बुधवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलकर की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने अंकित कुमार उर्फ प्रभात के मुंह में पिस्टल ठूंस कर 5 गोलियां उतार दीं। 

Wed, 20 May 2026 05:13 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की बीच सड़क हत्या, हमलावर ने मुंह में पिस्टल डालकर 5 गोलियां उतारीं

बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मुशहरी-पूसा रोड पर रोहुआ में सुबह करीब सवा 11 बजे हुई। बाइक सवार दो अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर अंकित कुमार उर्फ प्रभात को घेर कर उसके मुंह में पाचं गोलियां उतार दीं। अपराधियों ने उसके मुंह में पिस्टल डालकर फायरिंग की। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

मृतक अंकित मूल रूप से वैशाली जिले के महुआ का निवासी था। मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र स्थित प्रहलादपुर गांव में उसका ननिहाल था। वह प्रहलादपुर में रहकर ही मिट्टी की ठेकेदारी और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार, अंकित बुधवार सुबह बाइक पर सवार होकर प्रहलादपुर गांव से मुजफ्फरपुर शहर की ओर जाने के लिए निकला।

रोहुआ में एक मार्बल दुकान के पास पीछा कर रहे बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक करके उसे घेर लिया। बाइक पर पीछे बैठे शूटर ने उतरकर तुरंत उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली लगने के बाद अंकित सड़क पर गिर गया। फिर हमलावर ने उसके मुंह में पिस्टल डालकर गोलियां मार दीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अपहरण और हत्या, 16 साल के लड़के को मार अपराधियों की पुलिस को चुनौती

ऑटो पर लादकर अस्पताल ले गए

स्थानीय लोग अंकित को ऑटो पर लादकर पास के ही एक निजी अस्पताल में ले गए। घटना की सूचना परिजनों को मिली। इसके बाद परिजन भी पहुंच गए। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर अंकित कुमार की गोली मारकर हत्या

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए अपराधी

अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटनास्थल के पास ही एक दुकान में सीसीटीवी में अपराधियों के कैद होने की बात बताई जा रही है। गोली मारने वाले अपराधी किधर से आए और किधर निकले, इसकी जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिवहर में प्रखंड प्रमुख के व्यापारी भाई की गोली मारकर हत्या, चाकू से भी गोदा

आपसी रंजिश में हत्या की आशंका

सिटी एसपी ने आपसी पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका व्यक्त की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

(मुजफ्फरपुर से प्रधान संवाददाता की रिपोर्ट)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।